बीजापुर जिले में इस वर्ष मार्च माह में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता की हत्या में कथित रूप से शामिल तीन नक्सलियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के तोयनार थाना क्षेत्र में एक मार्च को जनपद सदस्य तिरूपती कटला की हत्या में शामिल तीन नक्सलियों–मुन्ना मुड़मा (32), राजू मुड़मा (31) और लखमू मुड़मा (39) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
उन्होंने बताया कि नक्सलियों को जिला रिजर्व गार्ड और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के संयुक्त दल ने तोयनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिंतनपल्ली गांव से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि भाजपा नेता कटला पर नक्सलियों ने उस समय धारदार हथियार से हमला किया जब वह तोयनार में एक शादी में शामिल होने गए थे।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए नक्सली 2022 में मोरमेड़ गांव के सरपंच की हत्या में भी शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि मिलिशिया कमांडर मुन्ना मुड़मा के खिलाफ तोयनार थाना में तीन वारंट लंबित हैं।
जांजगीर-चांपा. खरीफ वर्ष 2026 में कृषकों के प्रक्षेत्र पर उत्पादन कार्यक्रम के तहत फसल पंजीयन…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के…
रायपुर। भारत तेजी से डिजिटल प्रशासन की ओर बढ़ रहा है और इसी दिशा में…
राजनांदगांव , नए शिक्षा सत्र का 16 जून से शुभारंभ होने के साथ एक बार…
राजनांदगांव | सोमनी थाना क्षेत्र के ग्राम टेड़ेसरा में नाबालिग युवती की लाश फंदे पर…
राजनांदगांव , शिवनाथ नदी के किनारे बसे गांवों में हर साल बाढ़ के हालात निर्मित…