CG : भारतीय सेना में भर्ती का अवसर: अग्निवीर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 10 अप्रैल तक करें आवेदन

एमसीबी/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर द्वारा युवाओं को भारतीय सेना में शामिल होने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है, जिसके तहत इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि पूर्व में 01 अप्रैल 2026 निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर अब 10 अप्रैल 2026 कर दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइटjoinindianarmy-nic-inपर जाकर निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।


इस भर्ती के अंतर्गत अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), अग्निवीर (टेक्निकल), अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर), अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं एवं 10वीं पास) के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अतिरिक्त सिपाही (फार्मा) पद के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
निर्धारित पात्रता के अनुसार, अग्निवीर पदों के लिए अविवाहित पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी, जिनकी जन्मतिथि 01 जुलाई 2005 से 01 जुलाई 2009 के बीच है, आवेदन कर सकते हैं।

वहीं सिपाही (फार्मा) पद के लिए पुरुष अभ्यर्थियों की जन्मतिथि 01 जुलाई 2002 से 01 जनवरी 2008 के बीच होना आवश्यक है।
अभ्यर्थी लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए रोजगार विभाग के पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in/पर पंजीयन कर ऑनलाइन अध्ययन सामग्री का लाभ भी ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से संपर्क कर सकते हैं।

kgnews

Recent Posts

CG : राज्य के नए पीसीसीएफ बने अरुण पाण्डेय

CG : राज्य के नए पीसीसीएफ बने अरुण पाण्डेय

रायपुर । छत्तीसगढ़ का नया पीसीसीएफ अरुण पाण्डेय को बनाया गया है। इसको लेकर वन एवं…

6 minutes ago
CG : जशपुर में मौसम का कहर : बिजली गिरने से टोल सिस्टम ठप, आंधी-ओलावृष्टि से तबाही…

CG : जशपुर में मौसम का कहर : बिजली गिरने से टोल सिस्टम ठप, आंधी-ओलावृष्टि से तबाही…

जशपुर । जशपुर जिले में मौसम ने अचानक खतरनाक रूप ले लिया। लोदाम क्षेत्र में…

14 minutes ago
नौतपा की भीषण गर्मी का असर, रोज 500 चमगादड़ों की मौत से मचा हड़कंप

नौतपा की भीषण गर्मी का असर, रोज 500 चमगादड़ों की मौत से मचा हड़कंप

बालोद. बालोद जिले के सबसे बड़े नगर पालिका दल्लीराजहरा में नौतपा के दौरान बीएसपी एमव्हीटी…

20 minutes ago
जनसुनवाई में आत्मदाह की घटनाओं पर भड़के CS अनुराग जैन, कलेक्टरों से पूछा- यही सुशासन है?

जनसुनवाई में आत्मदाह की घटनाओं पर भड़के CS अनुराग जैन, कलेक्टरों से पूछा- यही सुशासन है?

भोपाल ये बात मध्य प्रदेश के प्रशासनिक मुखिया यानी मुख्य सचिव अनुराग जैन ने बुधवार…

29 minutes ago
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा अधिकारियों की बैठक लेकर काम…

1 hour ago
रायपुर की डॉ. पल्लवी दुबे का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, नेफ्रोलॉजी सुपर स्पेशलिटी में AIR-1 हासिल

रायपुर की डॉ. पल्लवी दुबे का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, नेफ्रोलॉजी सुपर स्पेशलिटी में AIR-1 हासिल

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की बेटी डॉ. पल्लवी दुबे ने चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी…

1 hour ago