छत्तीसगढ़

CG : भीषण गर्मी से जल्‍द मिलेगी राहत, छत्‍तीसगढ़ में मानसून के एंट्री

रायपुर मौसम विभाग ने इस साल मानसून के आगमन को लेकर पूर्वानुमान जारी कर दिया है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार छत्तीसगढ़ में मानसून सबसे पहले 13 जून को बस्तर पहुंचेगा। इसके बाद 16 जून को रायपुर और 21 जून तक पूरे प्रदेश को कवर करते हुए अंबिकापुर तक फैल जाएगा। केरल में मानसून 31 मई को पहुंचने की संभावना जताई गई है। बता दें कि पांच साल पहले केरल से छत्तीसगढ़ में मानसून आने में 10 दिन का समय लगता था अब वह बढ़कर 14 से 15 दिन हो गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान से साफ है कि मानसून पिछली बार की तुलना में इस बार बस्तर सहित रायपुर और अंबिकापुर तक जल्दी पहुंच जाएगा। इसी बीच मौसम विभाग का आंकलन है इस बार पिछले वर्ष से अच्छी वर्षा होगी।

सामान्‍य से अधिक वर्षा की उम्मीद

मौसम विभाग द्वारा कुछ दिनों पूर्व जारी किए गए मानसून सहित वर्षा के पूर्वानुमान के अनुसार इस साल वर्षा 106 प्रतिशत होने की उम्मीद है। इस साल सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। इसका मुख्य कारण अलनीनो का कम होता असर कहा जा रहा है। जिसके कारण इस साल अच्छे मानसून की संभावना है। अच्छी बारिश से किसानों को फसल उत्पादन में काफी मदद मिलेगी।

बदल गई मानसून के आने की सामान्य तारीख

2021 के पहले तक रायपुर में मानसून आने की सामान्य तारीख 13 जून थी। उसके बाद 16 जून और जगदलपुर 8 जून से 13 जून और अंबिकापुर में कोई बदलाव नहीं होता दिखाई दे रहा है। 50 साल पूर्व के रिकार्ड का अध्ययन करके बदला गया था।

kgnews

Recent Posts

25 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक उपलब्ध, प्रशासन की कड़ी निगरानी में वितरण व्यवस्था

25 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक उपलब्ध, प्रशासन की कड़ी निगरानी में वितरण व्यवस्था

रायपुर मुंगेली जिले में खरीफ सीजन 2026 की शुरुआत के साथ ही जिले के किसानों…

8 hours ago
खरीफ सीजन की तैयारियां तेज, किसानों को मांग अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा खाद और बीज

खरीफ सीजन की तैयारियां तेज, किसानों को मांग अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा खाद और बीज

रायपुर जिला रायगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले जिले के किसान आगामी खरीफ सीजन…

8 hours ago
मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम चेरपाल में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर…

8 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन

रायपुर उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन प्रदेश में…

9 hours ago
स्व. बाबूलाल गौर अजेय नेता थे, उनका शताब्दी वर्ष मनाएंगे भव्यतापूर्वक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्व. बाबूलाल गौर अजेय नेता थे, उनका शताब्दी वर्ष मनाएंगे भव्यतापूर्वक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार शाम को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती…

9 hours ago