CG : मछली चोरी की रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, साथी जान बचाकर भागा…
बिलासपुर । रतनपुर थाना क्षेत्र के नवागांव में शनिवार रात पुरानी रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई। मछली चोरी के विवाद को लेकर आधा दर्जन आरोपियों ने दो युवकों पर हमला कर दिया। हमले में तीरिथ यादव की मौत हो गई, जबकि उसका साथी श्याम सिंह किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग निकला।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहले स्कॉर्पियो से दोनों युवकों की बाइक को टक्कर मारी। इसके बाद लाठी-डंडों से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जान बचाने के लिए तीरिथ यादव खेत की ओर भागा, लेकिन आरोपी उसका पीछा करते हुए वहां भी पहुंच गए और बेरहमी से उसकी पिटाई की। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुछ समय पहले मछली चोरी का वीडियो बनाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। उस दौरान मोबाइल तोड़ने की शिकायत पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया था, लेकिन पुरानी रंजिश खत्म नहीं हुई। पुलिस का मानना है कि इसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। सूचना मिलते ही रतनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
जांजगीर-चांपा । जिले में वन विभाग ने वन्यजीवों के अवैध शिकार और तस्करी के खिलाफ…
रायपुर । आगामी 29 जुलाई को गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर अघोर पीठ, समवर्ती समूह…
ग्रामीणों से जंगल में अकेले न जाने और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की…
भोपाल लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 G-2 के नवनियुक्त डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लॉयन महेश मालवीय…
आधुनिक प्रशिक्षण, डिजाइन नवाचार और बाजार से जुड़ाव के माध्यम से बढ़ेगी आजीविका और रोजगार…
विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने किया वृहद वृक्षारोपण, पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प…