भिलाई में संचालित स्पर्श मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह विवाद वहीं के एक डॉक्टर द्वारा मरीजों को अपने यहां दुर्ग में संचालित हॉस्पिटल में बुलाने को लेकर हुआ। बाद में दोनों पक्ष के डॉक्टर सुपेला थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज कर लिया है।
स्पर्श हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ दीपक वर्मा ने बताया कि डॉ दीपक कोठारी उनके हॉस्पिटल में डॉक्टर हैं। पिछले कई सालों से शिकायत आ रही थी कि डॉ कोठारी अस्पताल में मरीज का ऑपरेशन करने के लिए आते हैं। उसके बाद उसका फॉलोअप सही से नहीं लेते और मरीज को अपने दुर्ग स्थित अस्पताल में इलाज के लिए बुलाते हैं।
इस बात की शिकायत वहां के मार्केटिंग स्टाफ सहित डॉक्टरों ने भी बोर्ड की मीटिंग में की। इसके बाद अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. सावंत ने उन्हें ऐसा न करने की चेतावनी भी दी। इसके बाद भी डॉ दीपक कोठारी नहीं माने। शुक्रवार 12 जनवरी 2024 को भी उन्होंने ऐसा ही किया। डॉ दीपक कोठारी ने एक मरीज का ऑपरेशन किया, लेकिन ब्लीडिंग की शिकायत होने के बावजूद उसका सही से इलाज नहीं किया, बल्कि मरीज को अपने अस्पताल बुलाया। यह सुनते ही डॉ दीपक कोठारी भड़क गए। उन्होंने डॉ. वर्मा को देख लेने की धमकी देते हुए गालीगलौज शुरू कर दी। डॉ वर्मा ने इसका विरोध किया, तो दोनों के बीच मारपीट हो गई।
कोरिया। कोरिया जिले के बैकुंठपुर स्थित जिला न्यायालय की एक महिला जज के सरकारी बंगले…
अंबिकापुर। सरगुजा जिले में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और नायब तहसीलदार तुषार मानिक के बीच…
रायपुर/दिल्ली। देशभर में मॉनसून की रफ्तार अब तेज होती नजर आ रही है. 5 जून…
धमतरी। जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां दो भाइयों की मौत…
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 5 मुख्य प्रवक्ता और 3 वरिष्ठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति…
सुकमा। सुदूर वनांचल और नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा के एक किसान परिवार के बेटे ने…