छत्तीसगढ़

CG : महतारी वंदन योजना से चंद्रमणि को मिला आत्म सम्बल

जगदलपुर, राज्य शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार और परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना की सहायता से गरीब परिवारों के महिलाओं को आत्म सम्बल मिला है। उक्त योजना की सहायता राशि इन महिलाओं के लिए घर की जरूरतों को पूरा करने के साथ ही आड़े वक्त में काम आ रही है। बस्तर जिले के बकावंड निवासी चंद्रमणि भद्रे के परिवार के लिए तो यह योजना की सहायता वर्तमान में किसी वरदान से कम नहीं है।

      बस्तर जिले के बकावंड ब्लॉक मुख्यालय की निवासी लाभार्थी चंद्रमणि पति अर्जुन भद्रे बताती हैं कि उनके परिवार के पास कृषि भूमि नहीं है पति-पत्नी दोनों मजदूरी कर 6 सदस्यीय परिवार का किसी तरह भरण-पोषण करते हैं। राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना अब उनके परिवार के लिए एक महत्ती सहारा साबित हो रही है। जिससे चंद्रमणि को एक हजार रूपए तथा उसकी सास रुकनी को महतारी वंदन योजना से 500 रुपए एवं वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत 500 रूपए मिल रही है। जो इस गरीब परिवार के लिए बहुत ज्यादा तो नहीं लेकिन उपयोगी साबित हो रही है। वह अब अपने दो बच्चों में से बड़ी बेटी रंभा को 7 वीं में पढ़ा रही है वहीं छोटी बेटी रेशमा अभी आंगनबाड़ी केन्द्र जा रही है। चंद्रमणि सरकार की महतारी वंदन योजना की सहायता को परिवार के लिए एक बड़ी मदद निरुपित करते हुए कहती हैं कि दो बेटियों के जन्म पर उसे प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजनांतर्गत मिली करीब 10 हजार रुपए को उसने भविष्य की जरूरत के मद्देनजर सुकन्या समृद्धि योजना में जमा करवाया है। जो इन दोनों बच्चियों के बड़े होने पर उनके काम आ सके।

kgnews

Recent Posts

दुर्ग में 1149 म्यूल अकाउंट का खुलासा, करोड़ों की साइबर ठगी के लेनदेन का पर्दाफाश

दुर्ग में 1149 म्यूल अकाउंट का खुलासा, करोड़ों की साइबर ठगी के लेनदेन का पर्दाफाश

दुर्ग. दुर्ग जिले में साइबर ठगी का जाल अब म्यूल अकाउंट के जरिए संगठित रूप…

14 minutes ago
मानवता, सेवा और संवेदना का जीवंत केंद्र है सोठी आश्रम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मानवता, सेवा और संवेदना का जीवंत केंद्र है सोठी आश्रम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मानवता, सेवा और संवेदना का जीवंत केंद्र है सोठी आश्रम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

18 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत वित्त मंत्री ओपी…

19 minutes ago
MP में Combined Land Use का नया नियम, अब घरों से भी शुरू कर सकेंगे कारोबार

MP में Combined Land Use का नया नियम, अब घरों से भी शुरू कर सकेंगे कारोबार

भोपाल  प्रदेश सरकार अब हर तरह के लैंडयूज में उसके सभी प्रकार का इस्तेमाल और…

22 minutes ago
उज्जैन में Apple का विरोध, ‘जय श्री राम’ और ‘सलाम वालेकुम’ प्रतिक्रिया के दावे पर मचा विवाद

उज्जैन में Apple का विरोध, ‘जय श्री राम’ और ‘सलाम वालेकुम’ प्रतिक्रिया के दावे पर मचा विवाद

उज्जैन धार्मिक नगरी उज्जैन में तकनीक और आस्था आमने-सामने आ गए हैं। यहां एप्पल की…

23 minutes ago
CM साय के निर्देश पर अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, JCB समेत कई वाहन जब्त, लाखों का जुर्माना

CM साय के निर्देश पर अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, JCB समेत कई वाहन जब्त, लाखों का जुर्माना

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रदेश में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं…

39 minutes ago