छत्तीसगढ़

CG : महादेव सट्टा एप के कैश कुरियर असीम दास के पिता ने की आत्महत्या, बेटे की गिरफ्तारी के बाद थे परेशान

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में महादेव सट्टा ऐप के मामले में गिरफ्तार कथित कुरियर असीम दास के पिता सुशील दास ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार अपने बेटे असीम दास की गिरफ्तारी के बाद से वह काफी दिनों से तनाव में थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी असीम दास के पिता सुशील दास करीब पांच साल से अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम अछोटी में रूपेश गौतम के फॉर्म हाउस में चौकीदारी का काम करते थे। वह फॉर्म हॉउस में बने कमरे में ही रहते थे। सोमवार की रात को करीब 11:30 बजे वे घर से निकले और फॉर्म हाउस में मौजूद कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को वह कमरे में नहीं मिले तो उनकी तलाश शुरू की गई। कुएं में झांककर देखा गया तो उनकी लाश तैरती नजर आई। जिसके बाद लोगो ने मामले की जानकारी पुलिस को दी जानकारी मिलते ही अंडा पुलिस ने मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। सीएम भूपेश बघेल तक 508 करोड़ रुपये पैसे पहुंचाने का आरोप आपको बता दें कि, कथित कैश कूरियर असीम दास और कांस्टेबल भीम सिंह यादव को ईडी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण से चार दिन पहले 3 नवंबर को गिरफ्तार किया था। ईडी ने 3 नवंबर को दावा किया था कि, फोरेंसिक विश्लेषण और ‘कैश कूरियर’ असीम दास के बयान से खुलासा हुआ कि, महादेव सट्टेबाजी ऐप प्रमोटरों ने छत्तीसगढ़ के पुर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चुनावी खर्च के लिए लगभग 508 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। बाद में जारी दूसरे बयान के अनुसार उसने कहा कि, उसे फंसाया जा रहा है और किसी भी राजनेता तक पैसे नहीं पहुंचाए है। पुर्व मुख्यमंत्री बघेल ने भी उन पर लगे आरोप से इनकार किया था और भाजपा पर चुनाव में हार की आशंका के चलते ईडी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था।

kgnews

Recent Posts

CG : कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक सम्पन्न

CG : कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक सम्पन्न

सुशासन तिहार के आवेदनों के त्वरित निराकरण, मौसमी बीमारियों की रोकथाम, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की मजबूती…

5 minutes ago
CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बिहारपुर-चांदनी में पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बिहारपुर-चांदनी में पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

रायपुर, 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इस वर्ष की थीम योग फॉर…

14 minutes ago
CG : प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून को होगी ग्राम सभा

CG : प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून को होगी ग्राम सभा

आवास प्लस 2.0 की स्थायी प्रतीक्षा सूची सहित विभिन्न विषयों पर होगी चर्चा रायपुर, पंचायत…

17 minutes ago
CG : नए शैक्षणिक सत्र के साथ स्कूली वाहनों की विशेष जांच, 14 वाहनों में मिली खामियां

CG : नए शैक्षणिक सत्र के साथ स्कूली वाहनों की विशेष जांच, 14 वाहनों में मिली खामियां

विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, 12 हजार रुपये का जुर्माना वसूल धमतरी, जिले में नए…

21 minutes ago
आत्मसमर्पित नक्सलियों की सफल जटिल माइक्रोसर्जरी, संगठन के दबाव में करवाई थी नसबंदी

आत्मसमर्पित नक्सलियों की सफल जटिल माइक्रोसर्जरी, संगठन के दबाव में करवाई थी नसबंदी

जगदलपुर. बस्तर में पुनर्वास की एक अनोखी पहल ने कई परिवारों के जीवन में नई…

26 minutes ago
MP-छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक का इंतजार, मौसम विभाग ने बताई संभावित एंट्री डेट

MP-छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक का इंतजार, मौसम विभाग ने बताई संभावित एंट्री डेट

भोपाल / रायपुर   दक्षिण-पश्चिम मानसून (Monsoon 2026) की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है. दक्षिण…

34 minutes ago