CG : महिला और बच्चे को पहचानने से मुकर रहा शख्स, तीनों का होगा डीएनए टेस्ट

गरियाबंद, राजधानी के महिला आयोग में मंगलवार को महिला प्रताड़ना से संबंधित प्रकरणों पर सुनवाई हुई। इस दौरान गरियाबंद निवासी एक महिला ने आयोग को बताया कि उसका पति उसे अपनी पत्नी कहने और अपने बच्चे का पिता कहने से इंकार कर रहा है। प्रकरण की सुनवाई के दौरान आयोग अध्यक्ष ने कलेक्टर के नाम एक पत्र लिखा, जिसमें तीनों का डीएनए टेस्ट कराकर दो माह में आयोग को रिपोर्ट भेजने कहा गया है। इस दौरान जिले के पुलिस अधिकारियों को भी इसकी निगरानी करने कहा गया है। सुनवाई में आयोग अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, सदस्य लक्ष्मी वर्मा, सरला कोसरिया व ओजस्वी मंडावी उपस्थित रहे।

इसी तरह एक प्रकरण में महिला ने बताया कि उसने अपने पति के साथ आपसी राजीनामा से तलाक लिया, लेकिन वह उसे भरण-पोषण नहीं दे रहा है। महिला को भरण पोषण न देना पड़े, इसलिए पूर्व पति ने खुद को बेरोजगार बता रहा था। सुनवाई के दौरान आयोग ने उसके पति को समझाइश दी। तब उसके पूर्व पति ने हर माह 10 तारीख तक महिला को 2 हजार देने पर राजी हुआ। यह राशि वह तब तक देगा जब तक महिला दूसरी शादी नहीं कर लेती। यदि महिला कभी शादी नहीं करेगी तो महिला को वह जीवनभर राशि देगा। उसकी स्थिति बदलने पर राशि में बदलाव भी हो सकता है। आयोग इसकी निगरानी करेगा।

गुढ़ियारी की महिला ने आयोग को बताया कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। उसके 2 बच्चे हैं। गुढ़ियारी में एक मकान में वह दोनों बच्चों व सास-ससुर के साथ ही रहती थी, लेकिन अब किराए में रह रही है। गुढ़ियारी के मकान से किराए के रूप में 12 से 15 हजार की आय होती है। उसे सास रखती है। सोनडोंगरी में भी उसके पति के नाम से एक घर है, उसका किराया भी 2 हजार रुपए वही रखती है। पति की मृत्यु के बाद जो 4 लाख रुपए मिले थे, वह भी सास ने ही रख लिया है। सुनवाई के दौरान आयोग ने महिला की सास को कहा कि सभी एक साथ एक ही घर में रहें। किराए में से 6 हजार रु. बहू को दें। 4 लाख में से 2 लाख बच्चों के नाम से फिक्स डिपॉजिट कराने कहा गया है, ताकि उसके बच्चों की पढ़ाई का खर्च वहन हो सके।

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ की मनोहारी पर्यटन छटा से अभिभूत हुए, पूर्व पर्यटन महानिदेशक, भारत सरकार

छत्तीसगढ़ की मनोहारी पर्यटन छटा से अभिभूत हुए, पूर्व पर्यटन महानिदेशक, भारत सरकार

छत्तीसगढ़ की मनोहारी पर्यटन छटा से अभिभूत हुए, पूर्व पर्यटन महानिदेशक, भारत सरकार  छत्तीसगढ़ भारत…

24 minutes ago
CG : जिला हॉस्पिटल में ही जटिल ऑपरेशन संभव, मरीजों को अब नहीं जाना पड़ेगा बड़े शहर …

CG : जिला हॉस्पिटल में ही जटिल ऑपरेशन संभव, मरीजों को अब नहीं जाना पड़ेगा बड़े शहर …

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विकेंद्रीकरण और जिला अस्पतालों को आधुनिक चिकित्सा सेवाओं से…

30 minutes ago
CG : बालोद में फिर मिली लाश, शराब दुकान के पास फैली सनसनी …

CG : बालोद में फिर मिली लाश, शराब दुकान के पास फैली सनसनी …

बालोद। जिले के मंगचुवा थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब शराब भट्टी…

40 minutes ago
CG : विस्फोटक सामान बरामद हुआ कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर में …

CG : विस्फोटक सामान बरामद हुआ कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर में …

कांकेर। जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान…

46 minutes ago
दुर्ग में धान खरीदी में गड़बड़ी, समिति प्रबंधक के खिलाफ अपराध दर्ज

दुर्ग में धान खरीदी में गड़बड़ी, समिति प्रबंधक के खिलाफ अपराध दर्ज

दुर्ग. सेवा सहकारी समिति मर्यादित निकुम में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान धान खरीदी…

1 hour ago
IAS प्रमोशन विवाद में बड़ा खुलासा, SIT चार्जशीट में 140 कॉल, रिजॉर्ट मुलाकात और नियम तोड़ने के आरोप

IAS प्रमोशन विवाद में बड़ा खुलासा, SIT चार्जशीट में 140 कॉल, रिजॉर्ट मुलाकात और नियम तोड़ने के आरोप

इंदौर  इंदौर के बहुचर्चित आईएएस संतोष वर्मा और तत्कालीन जिला न्यायाधीश विजेंद्र सिंह रावत केस…

1 hour ago