छत्तीसगढ़

CG : मां की गोद से गायब मासूम की लाश मिली …

कोरबा। जिले से हृदयविदारक घटना सामने आई है. बालको थाना क्षेत्र के डेंगूनाला पुल के नीचे नदी किनारे दो साल के मासूम की लाश मिली है. मृतक की पहचान केशव के रूप में हुई, जो गुरुवार से लापता था. रामपुर बस्ती निवासी दिनेश कुमार और उसकी पत्नी लगातार बेटे की तलाश कर रहे थे, लेकिन आज सुबह मिली खबर से उनपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. जानकारी के मुताबिक, केशव अपने माता-पिता के साथ मजदूरी के लिए लालघाट गया था. बताया जा रहा है कि नाला पार करने के बाद परिवार डेंगूनाला के पास एक पेड़ के नीचे रुका था. इस दौरान पिता आगे निकल गए, जबकि मां पेड़ के नीचे बैठकर बच्चे को दूध पिला रही थी. इसी बीच मां की आंख लग गई और जब वह जागी तो मासूम वहां से गायब था. इसके बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला.

स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को डेंगूनाला पुल के नीचे नदी किनारे एक बच्चे का शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान केशव के रूप में की. घटना की सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची. प्रारंभिक तौर पर सामने आया है कि मां के सो जाने के दौरान मासूम खेलते-खेलते नाले में चला गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा.

kgnews

Recent Posts

CG : भोरमदेव धाम में शुरू हुआ ईको ट्रेल, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया शुभारंभ …

CG : भोरमदेव धाम में शुरू हुआ ईको ट्रेल, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया शुभारंभ …

कबीरधाम। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल भोरमदेव धाम में पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन…

24 minutes ago
CG : बिलासपुर में हाईटेंशन तार की चपेट में आए 5 मजदूर, मचा हड़कंप …

CG : बिलासपुर में हाईटेंशन तार की चपेट में आए 5 मजदूर, मचा हड़कंप …

बिलासपुर। शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने के दौरान बड़ा हादसा हो…

35 minutes ago
CG : रायपुर में बड़ा हादसा: प्राचीन बावड़ी में खेलते-खेलते डूबे दो मासूम …

CG : रायपुर में बड़ा हादसा: प्राचीन बावड़ी में खेलते-खेलते डूबे दो मासूम …

धरसीवां। राजधानी रायपुर के धरसीवां क्षेत्र स्थित कुंबरगढ़ के प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर परिसर में शनिवार…

39 minutes ago
CG : दर्दनाक सड़क हादसे: दो दुर्घटनाओं में 4 लोगों की मौत …

CG : दर्दनाक सड़क हादसे: दो दुर्घटनाओं में 4 लोगों की मौत …

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में शुक्रवार रात सड़क हादसों ने चार परिवारों की खुशियां…

43 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ में चंदन के पेड़ों की चोरी, 5 पेड़ काटकर ले गए चोर …

CG : छत्तीसगढ़ में चंदन के पेड़ों की चोरी, 5 पेड़ काटकर ले गए चोर …

बालोद। जिले में कीमती चंदन के पेड़ों की चोरी का मामला सामने आया है। बालोद…

48 minutes ago
CG : राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस पर गीदम में संगोष्ठी आयोजित, किसानों ने साझा किए सफलता के अनुभव …

CG : राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस पर गीदम में संगोष्ठी आयोजित, किसानों ने साझा किए सफलता के अनुभव …

दंतेवाड़ा : भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहाँ कृषि के साथ-साथ मत्स्य पालन भी…

59 minutes ago