छत्तीसगढ़

CG : मां दंतेश्वरी मंदिर दर्शन करने आई महिला नदी में बही,

दंतेवाड़ा। “जाको राखे साइयां मार सके न कोय, बाल न बांका करि सके जो जग बैरी होय” यह कहावत एक बार फिर सच साबित हुई. आज सुबह बालूद पंचायत की निवासी फूलमती यादव, अपने पिता मंगलू यादव के साथ मां दंतेश्वरी के दर्शन करने आई थी. दर्शन से पहले, वह डंकनी-शंखनी नदी के संगम पर स्नान करने पहुंची, जहां वह अचानक पानी के भंवर में फंस गईं और पानी का तेज बहाव वह बह गईं. पानी के तेज बहाव में बहती फूलमती दो किलोमीटर दूर तक नदी में बहते गई. इस बीच नदी के बीच खड़े छोटे-छोटे पेड़ों में महिला फंस गई और जोर-जोर से बचाओ-बचाओ की पुकार लगाई, जिसे सुनकर वहां मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले ग्रामीणों की सहायता से महिला को निकालने की कोशिश की, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो गोताखोरों को बुलाया गया. गोताखोरों ने लाइव जैकेट पहनकर नदी में कूदकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला. करीब दो घंटे चले रेस्क्यू के बाद महिला को बचाया गया. इस दौरान कोतवाली थाना प्रभारी विजय पटेल खुद बचाव अभियान की निगरानी कर रहे थे. जैसे ही महिला को नदी से निकला गया उसे पुलिस ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया. वहां महिला का उपचार जारी है. फिलहाल महिला खतरे से बाहर है.

kgnews

Recent Posts

CG : हत्या की साजिश मामले में 5 साल से फरार आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार…

CG : हत्या की साजिश मामले में 5 साल से फरार आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार…

बिलासपुर । सरकंडा थाना क्षेत्र के बहुचर्चित हत्या की साजिश मामले में पुलिस को बड़ी…

3 minutes ago
राजनांदगांव : गायत्री महायज्ञ का किया गया आयोजन…

राजनांदगांव : गायत्री महायज्ञ का किया गया आयोजन…

राजनांदगांव , डोंगरगांव क्षेत्र के ग्राम परना में श्रद्धा, भक्ति व आध्यात्मिक वातावरण के बीच…

16 minutes ago
राजनांदगांव : वार्डों में फीड बैक ले रही सर्वे टीम…

राजनांदगांव : वार्डों में फीड बैक ले रही सर्वे टीम…

राजनांदगांव | स्वच्छता सर्वेक्षण के ​लिए पहुंची टीम रोजाना वार्डों में पहुंचकर लोगों का फीड…

26 minutes ago
राजनांदगांव : 28 संस्था, ट्रस्ट का पोर्टल में पंजीयन नहीं…

राजनांदगांव : 28 संस्था, ट्रस्ट का पोर्टल में पंजीयन नहीं…

राजनांदगांव , जिलेभर में विभिन्न प्रकार की संस्था और ट्रस्ट के माध्यम से किसान सरकारी…

28 minutes ago
खाद गोदाम में बड़ी चोरी, 68 बोरी DAP लेकर फरार हुए बदमाश; डॉग स्क्वाड के साथ जांच में जुटी पुलिस

खाद गोदाम में बड़ी चोरी, 68 बोरी DAP लेकर फरार हुए बदमाश; डॉग स्क्वाड के साथ जांच में जुटी पुलिस

बालोद. मानसून अभी पहुंचा नहीं है, लेकिन किसान अपनी तैयारी में जुट गए हैं. ऐसे…

31 minutes ago
राजनांदगांव : कॉलोनियों में सड़केंनहीं बनने से परेशानी…

राजनांदगांव : कॉलोनियों में सड़केंनहीं बनने से परेशानी…

राजनांदगांव , शहर की कईकॉलोनियों में अब तक सड़कों कानिर्माण नहीं हो पाया है। बारिश…

36 minutes ago