CM मोहन यादव 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन पर देंगे ये बड़ा गिफ्ट, कल मिलेंगे 250 रुपये

भोपाल
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार लाड़ली बहनों पर खासी मेहरबान नजर आ रही है. बीते दिन प्रदेश सरकार ने लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा देते हुए 450 रुपये में सिलेंडर देने का ऐलान किया था. तो वहीं आज सुबह सीएम मोहन यादव ने एक बार फिर बड़ा ऐलान कर दिया है. सीएम मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को सावन माह में 250 रूपये देने का ऐलान किया है.

    सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया साइड X पर लिखा " श्रावण माह में लाडली बहनों को "शगुन" मेरी लाडली बहनों के खाते में श्रावण माह में 1 अगस्त को रक्षाबंधन के ₹250 का "शगुन" डालने जा रहा हूं, ताकि प्रदेश की प्रत्येक लाडली बहन का #रक्षाबंधन का त्यौहार खुशियों से सजे."

लाड़ली बहनों को कल मिलेंगे 250 रूपये

आपको बता दें लाड़ली बहनों को पहले से ही 1250 रूपये की राशि हर माह दी जा रही है. इस माह रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए 250 रूपये अतिरिक्त दिए जाने का ऐलान सीएम मोहन ने किया है. सीएम मोहन के अनुसार कल यानि कि 1 अगस्त को लाड़ली बहनों के खातों में 250 रूपये की राशि भेज दी जाएगी. सीएम मोहन यादव का कहना है कि लाडली बहनों को ये अतिरिक्त राशि रक्षाबंधन पर्व पर साड़ी खरीदने के लिए दी जा रही है.  इसके साथ ही जो हर माह राशि दी जाती है उसे भी तय समय अनुसार डाला जाएगा.

रक्षाबंधन से पहले बहनों की बल्ले-बल्ले

कैबिनेट बैठक की जानकारी देते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि लाडली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं को अब 450 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा, अभी गैस सिलेंडर 848 रुपए का है. जिसमें से 450 लाडली बहना को देना होगा. बाकी 398 रुपये सरकार देगी. इसके लिए 160 करोड़ का प्रावधान किया गया है.

इसके अलावा पीएम बीमा योजना के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बीमा सरकार कराएगी, जिसकी प्रीमियम सरकार भरेगी. 2 लाख का बीमा जो मिलेगा. उसमें 1 लाख एक्सीडेंटल की स्थिति में मिलेगा. इससे 57 हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लाभ मिलेगा.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

रायपुर  सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…

8 hours ago
निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

रायपुर  नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…

8 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…

8 hours ago
पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

भोपाल  भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद…

9 hours ago
नीमच रिश्वत कांड पर भड़के दिग्विजय सिंह, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब

नीमच रिश्वत कांड पर भड़के दिग्विजय सिंह, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब

नीमच जनपद पंचायत जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले…

9 hours ago
सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

रायपुर आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने…

10 hours ago