मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी। जिले में वन्यजीवों की लगातार बढ़ती आवाजाही ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। एक ओर जहां अभी हाल ही में तेंदुए की आमद से ग्रामीण सहमे हुए थे, वहीं अब उसी जिले में जंगली दंतैल हाथी के कदम पड़ चुके हैं। मानपुर में महाराष्ट्र की सीमा से सटे कोहका वन क्षेत्र में बीती रात से हाथी की मौजूदगी दर्ज की गई है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
डीएफओ दिनेश पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह जंगली हाथी महाराष्ट्र की ओर से कोहका थाना क्षेत्र के आमाकोड़ो जंगल में प्रवेश कर चुका है। जंगल की कच्ची सड़क पर हाथी के पगचिन्ह और लीद (मल) साफ तौर पर उसकी मौजूदगी की पुष्टि करते हैं। वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर लगातार हाथी की लोकेशन ट्रैक कर रही हैं ताकि किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति को नुकसान न हो।
अंबिकापुर। सरगुजा जिले में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और नायब तहसीलदार तुषार मानिक के बीच…
रायपुर/दिल्ली। देशभर में मॉनसून की रफ्तार अब तेज होती नजर आ रही है. 5 जून…
धमतरी। जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां दो भाइयों की मौत…
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 5 मुख्य प्रवक्ता और 3 वरिष्ठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति…
सुकमा। सुदूर वनांचल और नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा के एक किसान परिवार के बेटे ने…
सक्ती। जिले के कर्रापाली गांव में एक पारिवारिक विवाद उस समय गंभीर घटना में बदल…