छत्तीसगढ़

CG : मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का किया गया आयोजन

धमतरी, कलेक्टर सुश्री नम्रता गाँधी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चो को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण प्राप्त बच्चे द्वारा अपने व अन्य स्कूलो में जाकर दूसरे बच्चो को प्रशिक्षित किया जा रहा है, साथ ही पालको को भी जानकारी दी जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत 12 अप्रैल से 13 नवम्बर तक विकासखंड नगरी, धमतरी, कुरूद एवं मगरलोड के शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं का कार्यशाला आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थी एवं व्याख्याताओं को प्रशिक्षण दिया गया। इसके तहत 13 नवम्बर को विकासखंड धमतरी के नत्थूजी जगताप नगरपालिक निगम उच्चरतर माध्यमिक शाला धमतरी एवं पं मोतीलाल नेहरू प्रा शाला क्र. 05  के 175 छात्र-छात्राएं एवं व्याख्याता को मानसिक स्वास्थ्य का प्रशिक्षण दिया गया है।
इस दौरान बताया गया कि मानसिक स्वास्थ्य हमारे रोजमर्रा के अनुभव का हिस्सा है, शारीरिक स्वास्थ्य की तरह हम सभी के पास मानसिक स्वास्थ्य है। अच्छा मानसिक स्वास्थ्य हमारे जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। अपनी भावनाओ को कैसे नियंत्रित और अभिव्यक्त करते है, जिसका हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव पडता है। इसके साथ ही बच्चो में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओ को समझना जैसेः- बुलइंग, हिंसा, आर्थिक परेशानी, शैक्षणिक समस्याए, नशीले पदार्थ का उपयोग, परिवार का साथ छूट जाना, शारीरिक बिमारी इत्यादि। कलेक्टर सुश्री गांधी के निर्देशानुसार स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग, भारतीय रेडक्रास सोसायटी एवं यूनिसेफ के सहयोग से स्कूल के शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं के लिए मानसिक स्वास्थ्य पर आयोजित कार्यशाला में मास्टर प्रशिक्षक के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्रदान किया गया। साथ ही किशोरों में होने वाले मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं एवं उपाय के बारे में विभिन्न खेल व एक्टिविटीज के माध्यम से समझाया गया।

kgnews

Recent Posts

CG : राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण …

CG : राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण …

एमसीबी । राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान के अंतर्गत पंचायत विकास योजना विषय पर जनपद पंचायत…

2 minutes ago
राजनांदगांव : देश की लोकतंत्र का काला अध्याय रहा है कांग्रेस की इमरजेंसी– राजेश गुप्ता अग्रहरि …

राजनांदगांव : देश की लोकतंत्र का काला अध्याय रहा है कांग्रेस की इमरजेंसी– राजेश गुप्ता अग्रहरि …

राजनांदगांव । प्रदेशः भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह- कार्यालय प्रभारी राजेश‌ गुप्ता अग्रहरि ने देश…

18 minutes ago
CG : प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 11वीं की रिक्त सीटों पर लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु 06 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित …

CG : प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 11वीं की रिक्त सीटों पर लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु 06 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित …

कांकेर । मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय कांकेर में शैक्षणिक सत्र…

24 minutes ago
Mohla-Manpur में पुलिस बैरिकेड तोड़कर भागा ट्रक, दर्दनाक हादसे में मासूम की मौत

Mohla-Manpur में पुलिस बैरिकेड तोड़कर भागा ट्रक, दर्दनाक हादसे में मासूम की मौत

मोहला-मानपुर-अंबागढ़. छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से हिट एंड रन की बेहद हैरान कर देने वाली…

29 minutes ago
CG : जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक संपन्न, निवेश प्रस्तावों के त्वरित निराकरण के निर्देश …

CG : जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक संपन्न, निवेश प्रस्तावों के त्वरित निराकरण के निर्देश …

धमतरी । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला निवेश प्रोत्साहन समिति…

39 minutes ago