छत्तीसगढ़

CG : मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा आयोजित …….

दुर्ग,। निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अर्हता 01 जनवरी 2026 के संबंध में 06 जनवरी 2026 को जिले के समस्त विधानसभा 62- पाटन, 63- दुर्ग ग्रमीण, 64 दुर्ग शहर, 65- भिलाई नगर, 66- वैशाली नगर, 67- अहिवारा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा आयोजित की गई।

जिले के समस्त विधानसभा 62 पाटन, 63- दुर्ग ग्रामीण, 64- दुर्ग शहर, 65- भिलाई नगर, 66- वैशाली नगर, 67- अहिवारा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के द्वारा बैठक में उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छ.ग. रायपुर के निर्देश के परिपालन में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के संदर्भ में दावा आपत्तियों की सूची साझा किये जाने एवं विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में जानकारी साझा किये जाने साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को कण्डिकावार जानकारी उपलब्ध कराई गयी।

आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य अंतर्गत मतदाता सूची का 23 दिसम्बर 2025 को प्ररूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग का उददेश्य निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कराने का मुख्य उद्देश्य है कि कोई अवैध नागरिक न जुड़े एवं भारत के वैध नागरिक न छूटे, जिससे मतदाता सूची शुद्ध हो।

एसआईआर के तहत मृत एवं अन्यत्र निवासरत व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची से हटाया जाए तथा अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 की स्थिति में नए मतदाताओं का नाम फार्म-6 भरकर नाम जोड़ने की कार्यवाही की जा सके एवं मतदाता सूची में त्रुटि सुधार हेतु फार्म-8 का उपयोग कर, मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाया जा सकेगा। वर्तमान में राज्य में सम्पन्न कराए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में जिले अंतर्गत मतदाता केंद्रों के लिए बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका दायित्व निभाया जा रहा है।

प्ररूप मतदाता सूची में अपना नाम सर्च करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट https://voters.eci.gov.in लिंक के माध्यम से अपना नाम सर्च कर, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक व नाम, भाग संख्या एवं मतदता सरल क्रमांक सर्च कर सकते हैं। 23 दिसम्बर 2025 से मतदान केन्द्रों में दावा आपत्तियों के संबंध में प्रारूप 9, 10, 11, 11क एवं 11ख संबंधितों को उपलब्ध कराया गया।

प्रारंभिक प्रकाशन के बाद प्राप्त दावा आपत्तियों को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 16 और 19 के तहत मतदाताओं के अर्हता के अनुसार उनकी पात्रता के जांच, प्रस्तुत दस्तावेजों एवं बी.एल.ओ. रिपोर्ट के आधार पर जांच करते हुए प्रस्तावित मतदाता को नोटिस जारी करेंगे। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जिन दस्तावेजों के आधार पर संतुष्ट हो, उन्हें ईसीनेट में अपलोड किया जायेगा।

kgnews

Recent Posts

CG : सप्रे स्कूल परिसर में आम रास्ता और अवैध पार्किंग से बच्चे-अभिभावक परेशान …

CG : सप्रे स्कूल परिसर में आम रास्ता और अवैध पार्किंग से बच्चे-अभिभावक परेशान …

रायपुर। राजधानी के बुढ़ापारा स्थित माधवराव सप्रे उत्कृष्ठ हिन्दी-इंग्लिश स्कूल के छात्रों और उन्हें लेने…

2 minutes ago
CG : कलेक्टर व्यास ने एम-कैड योजना के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण …

CG : कलेक्टर व्यास ने एम-कैड योजना के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण …

जशपुर। कलेक्टर रोहित व्यास ने गुरुवार को कांसाबेल विकासखंड के ग्राम बगिया में संचालित समृद्धि…

10 minutes ago
बालाघाट में बाढ़ में फंसे ग्रामीणों के लिए मध्यप्रदेश पुलिस बनी जीवनरक्षक

बालाघाट में बाढ़ में फंसे ग्रामीणों के लिए मध्यप्रदेश पुलिस बनी जीवनरक्षक

बालाघाट में बाढ़ में फंसे ग्रामीणों के लिए मध्यप्रदेश पुलिस बनी जीवनरक्षक 16 ग्रामीणों को…

19 minutes ago
राजनांदगाँव : राजेश श्यामकर के प्रयासों से क्षेत्र भर के किसान गदगद …

राजनांदगाँव : राजेश श्यामकर के प्रयासों से क्षेत्र भर के किसान गदगद …

➡️ भूमि के क्रय -विक्रय पर लगा प्रतिबंध हटेगा, सड़क भी बनेगी राजनांदगाँव, 4 जुलाई।…

21 minutes ago
MP IPS Transfer: 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, रुचि वर्धन बनीं भोपाल ग्रामीण IG, सागर-नर्मदापुरम को मिले नए आईजी

MP IPS Transfer: 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, रुचि वर्धन बनीं भोपाल ग्रामीण IG, सागर-नर्मदापुरम को मिले नए आईजी

भोपाल  प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। रुचिवर्धन…

27 minutes ago
CG : छुईखदान में जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 7 आरोपी गिरफ्तार …

CG : छुईखदान में जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 7 आरोपी गिरफ्तार …

Chhuikhadan थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 जुआरियों…

36 minutes ago