छत्तीसगढ़

CG : कलेक्टर सिंह ने मंगलवार की संध्या कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित अधिकारियों की बैठक में उक्त निर्देश दिए …

पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए, गलत नाम न जुड़ पाए

दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कहा कि जिले में एसआईआर के अंतर्गत 23 दिसंबर को प्रारंभिक मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही दावा आपत्ति का कार्य प्रारंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में मैपिंग नहीं होने पर 40 हजार लोगों को नोटिस जारी किया गया है। जिन लोगों का नाम प्रारंभिक मतदाता सूची में नहीं आया है, उनसे फार्म 6 भरवाया जाना है। इस दौरान उन्हे आयोग द्वारा जारी 13 प्रकार के दस्तावेजों में से प्रमाण हेतु दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा।

प्रस्तुत दस्तावेज सत्यापन हेतु संबंधित विभाग के अधिकारी को ई-मेल के माध्यम से भेजे जाएंगे। सत्यापन पश्चात् 5 दिवस के भीतर दस्तावेज संबंधित ईआरओ को वापस भेजना होगा। कलेक्टर ने कहा कि अधिकारी यह विशेष ध्यान देवे कि पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में छूटने न पाएं, वहीं अपात्र व्यक्ति का नाम जुड़ने न पाए। कलेक्टर सिंह ने मंगलवार की संध्या कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित अधिकारियों की बैठक में उक्त निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने लंबित समय सीमा प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने वन विभाग द्वारा संरक्षित वेट लैंड की जानकारी ली तथा जिले के अंतर्गत 2.25 हेक्टेयर से कम क्षेत्रफल वाले चिन्हित वेट लैंड को संबंधित एसडीएम से एनओसी मिलने के पश्चात ही शासन स्तर पर भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को संबंधित क्षेत्र में कोटवारी जमीन की बिक्री संबंधी जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सिकलिंग की पहचान, वय वदन एवं आयुष्मान कार्ड में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निजी स्कूलों में स्कूली बच्चों के आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया में प्रगति लाने जिला शिक्षा अधिकारी को आवश्यक पहल करने कहा।

उन्होंने अवगत कराया कि आंगनबाड़ी के बच्चों का भी आधार कार्ड बनाया जाना है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कार्य योजना बनाकर ई.डी.एम. से समन्वय के साथ बच्चों का आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूर्ण कराएं। उन्होंने निर्माण कार्य क्रियान्वयन एजेंसी विभागों से अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के स्वीकृत निर्माण कार्य समयावधि में शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर सिंह ने जिले में जल संचयन हेतु जल शक्ति अभियान की समीक्षा के दौरान “कैच द रेन” कार्यक्रम अंतर्गत विभागीय कार्यों को गूगल शीट में अपलोड कराने के निर्देश दिए। डीएमओ ने अवगत कराया कि धान खरीदी हेतु उपार्जन केन्द्रों में नए एवं पुराने बारदानों की पर्याप्त उपलब्धता है।

इस अवसर पर एडीएम अभिषेक अग्रवाल, अपर कलेक्टर विरेन्द्र सिंह एवं योगिता देवांगन, नगर निगम भिलाई के आयुक्त राजीव पांडेय, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त सुमित अग्रवाल, नगर निगम रिसाली की आयुक्त मोनिका वर्मा, नगर निगम भिलाई चरोदा के आयुक्त डी. राजपूत, संयुक्त कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी एवं सिल्ली थॉमस, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ सहित समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

6 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

6 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

6 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

6 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

6 hours ago