पाली । रात को जमीन पर सो रही एक मासूम को सांप ने काट दिया, जिससे मासूम की मौत हो गई। घटना चैतमा चौकी अंतर्गत ग्राम माखनपुर की है। बताया जा रहा है कि चोढ़ा रामपुर निवासी मासूम जान्हवी कुमारी अपने नाना के घर माखनपुर आई थी। खाना खाने के बाद अपनी मां के साथ जमीन पर बिस्तर बनाकर सो रही थी। इस बीच देर रात जान्हवी कुमारी अचानक रोने लगी। चीख सुनकर स्वजन की नींद खुल गई और क्या हुआ पूछते परिवार के सभी सदस्य जमा हो गए। स्वजनों को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर बच्ची को क्या हुआ। जब तक सांप काटने की बात समझ आइ, तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल ले जाने के लिए संजीवनी एक्सप्रेस 108 में काल किया, किंतु संपर्क नहीं हुआ। आनन फानन में गांव के बोलेरो पाली अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच उपरांत मासूम बच्ची को मृत घोषित कर दिया, चिकित्सकों ने बताया कि मासूम की शरीर से सांप काटने के निशान मिले।
धमतरी। धमतरी जिले के समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित विशेष विद्यालय 'सार्थक स्कूल' के छात्र…
बालोद। जिले से ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने ऐसे…
बेमेतरा। राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस के अवसर पर रविवार को 100 बिस्तर मातृ एवं शिशु…
बिलासपुर। बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में घर में घुसकर तलवार और लाठी-डंडों से हमला…
मुरैना का सोलर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम युगांतरकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव…
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का किया एरियल सर्वे 11,470…