रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गया है। साय कैबिनेट की बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा कमिश्नरी, धर्मांतरण संशोधन विधेयक और जमीन रजिस्ट्री से जुड़े मामलों पर भी कैबिनेट में आवश्यक निर्णय लिए जा सकते हैं। मुख्य सचिव विकास शील ने सभी विभागीय प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्ताव समय पर तैयार कर सचिवालय को उपलब्ध कराएं।
बताया जा रहा है कि यह बैठक कई मायनों में अहम रहने वाली है। क्योंकि साल के आखिरी दिन होने के कारण सरकार 2026 की शुरुआत से पहले कई लंबित मुद्दों पर फैसला ले सकती है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, बैठक में नई योजनाओं की रूपरेखा, लंबित विकास कार्यों की समीक्षा, प्रशासनिक सुधार, कर्मचारियों से जुड़े प्रस्ताव और आगामी वित्तीय वर्ष की तैयारियों को लेकर चर्चा की जा सकती है।
दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप, थाना प्रभारी गिरफ्तार, अधिवक्ता…
राजनांदगांव | स्टेट हाई स्कूल परिसर में नया गार्डन विकसित किया गया है, लेकिन अब…
राजनांदगांव | मानसून शुरू होने के बाद शहर के अधिकांश डिवाइडरों पर पौधरोपण की तैयारी…
राजनांदगांव | चौपाटी से रानीसागर किनारे होते हुए लालबाग जाने वाली सड़क की हालत खराब…
राजनांदगांव | शहर के कुछ भीड़-भाड़ वाले इलाकों में बाजार क्षेत्र, बस स्टैंड के आसपास…
राजनांदगांव , ग्राम पनेका बांकल में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया…