छत्तीसगढ़

CG : मुख्यमंत्री साय के सुशासन में बस्तर क्षेत्र में पर्यटन विकास को मिली गति…

कोंडागांव । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में बस्तर क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज हो गई है और इसका ताजा उदाहरण नेशनल हाईवे 30 पर स्थित केशकाल घाटी है। केशकाल घाटी को बस्तर की लाइफ लाइन के रूप में जाना जाता है क्यूंकि इस घाटी से ही होकर बस्तर संभाग के अलग-अलग जिलों एवं उड़ीसा, आंध्रप्रदेश सहित तेलन्गाना तक पहुँचा जाता है। 

नेशनल हाईवे पर स्थित केशकाल घाटी प्रमुख मार्ग होने के साथ साथ बस्तर क्षेत्र के व्यवसायिक विकास की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं। आज से दो महीने पहले यह घाटी जर्जर स्थिति में थी इस कारण यहाँ से गुजरने वाले लोग धुल एवं लम्बी जाम से परेशान थे। इसे ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने घाटी की कायाकल्प के लिए कार्य योजना तैयार किया, फलस्वरूप आज घाटी पूरी तरह से बन कर तैयार है और गाड़ियाँ घाटी से फर्राटे भर रही हैं। घाटी के नवीनीकरण से यातयात में सुगमता आएगी, साथ ही इससे क्षेत्र के पर्यटन स्थलों को भी बढ़ावा मिलेगा।

घाटी के दीवारों के वाल पेंटिंग बना आकर्षण का केंद्र : 

केशकाल घाटी मरम्मत कार्य के साथ-साथ घाटी के दीवारों पर बस्तर की संस्कृति, कला, पर्यटन को चित्रित किया गया है, जिससे घाटी आकर्षण का केंद्र बन गया है। घाटी को अब लोग फूलों की घाटी के नाम के साथ-साथ अब खुबसूरत वाल पेंटिंग के लिए भी जाना जाएगा। बस्तर में कई खुबसूरत पर्यटन स्थल है और कांकेर जिले के पर्यटन स्थलों को निहारने के बाद पर्यटक घाटी के रास्ते ही आगे की सफ़र तय करते हैं, ऐसे में जब घाटी में बने सुंदर पेंटिंग से उन्हें बस्तर की प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी के साथ जिले के शिल्पियों द्वारा बनाए कलाकृति बेलमेटल एवं आदिवासी कला व संस्कृति की महक से पर्यटक रुबरु हो पाएंगे।  

टाटामारी को एडवेंचर पर्यटन के रूप में किया जाएगा विकसित : 

घाटी के दाहिने ओर स्थित टाटामारी हिल स्टेशन अपने खूबसूरत प्राकृतिक सुंदरता के लिए देश दुनिया में प्रसिद्ध है। आप जब घुमावदार मोड़ों वाली घाटी से यात्रा के बाद टाटामारी पहुंचेंगे तब आपकी थोड़ी बढ़ी हुई धड़कने शांत और आँखों को राहत मिलेगी। यहाँ की खुबसूरत नज़ारे देख कर पर्यटकों के मन में काश ये वक्त यही ठहर जाए यह बात आ ही जाती है । और हर कोई यहाँ के नाजरों को अपने मोबाईल में कैद करने से रह नहीं पाते। यही वजह है की इस नूतन वर्ष में पर्यटक दूर-दूर से यहां की नैसर्गिक सुंदरता को निहारने के लिए पहुंच रहे हैं। यहाँ हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। वर्ष 2020 में 20 हजार 950 पर्यटकों की संख्या थी जो अब बढ़कर 01 लाख 76 हजार 682  हो गई है। यहाँ पर्यटकों के रुकने के लिए यहाँ पर उचित व्यवस्था की गई है ताकि पर्यटक टाटामारी के साथ-साथ आस पास के अन्य पर्यटन स्थलों तक भी पहुँच सकें। टाटामारी में स्थानीय युवाओं को रोजगार मिल भी रहा है। साथ ही स्व सहायता समूह की महिलाएं यहाँ पर्यटकों को गाँव के पारंपरिक पकवान और भोजन परोसते हैं।

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बताया कि टाटामारी में एडवेंचर्स स्पोर्ट्स की काफी संभावनाएं हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए यहां एडवेंचर्स गतिविधियों के आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा कार्य योजना बनाई जा रही है।  साथ ही पर्यटकों के सुविधाओं की दृष्टि से व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए व्यूव पॉइंट, पाथ वे और वुडन कॉटेज के सुदृढ़ीकरण किया जाएगा और किड्स प्ले गार्डन में सुविधा बढ़ाई जाएगी। साथ ही नए कॉटेज का भी निर्माण किया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

CG : वायरल फीवर से 2 हजार लोग ग्रसित, बिलासपुर सिम्स के आंकड़े …

CG : वायरल फीवर से 2 हजार लोग ग्रसित, बिलासपुर सिम्स के आंकड़े …

बिलासपुर। मौसम में हो रहे बदलाव के कारण अब सेहत पर भी इसका असर पड…

2 minutes ago
CG : हार्वेस्टर चालक से लूट, कम उम्र के लड़कों का गैंग पकड़ाया …

CG : हार्वेस्टर चालक से लूट, कम उम्र के लड़कों का गैंग पकड़ाया …

बिलासपुर। मोपका बायपास में सेंदरी के पास हार्वेस्टर चालक से मारपीट कर नगदी और मोबाइल…

8 minutes ago
CG : कांग्रेस नेता ने किया सुसाइड, जेल से छूटकर आया था कुछ दिन पहले ही …

CG : कांग्रेस नेता ने किया सुसाइड, जेल से छूटकर आया था कुछ दिन पहले ही …

कांकेर। शहर में पूर्व कांग्रेस नेता नवाज अली ने आत्मघाती कदम उठा लिया है. संजय…

18 minutes ago
CG : मिवान मोनेट स्टील प्लांट में बायलर फटा …

CG : मिवान मोनेट स्टील प्लांट में बायलर फटा …

रायपुर। आरंग स्थित मिवान (मोनेट) स्टील प्लांट में हादसा हुआ है। जहां बायलर फटने से…

25 minutes ago
CG : 5 जून को रायपुर में रोजगार मेला, नौकरी पाने दिव्यांगजनों के लिए सुनहरा अवसर …

CG : 5 जून को रायपुर में रोजगार मेला, नौकरी पाने दिव्यांगजनों के लिए सुनहरा अवसर …

रायपुर। विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा दिव्यांगजनों के लिए 5 जून 2026 को रोजगार मेले…

29 minutes ago
मोहन यादव सरकार में बड़ा फेरबदल तय! 5-6 मंत्रियों की छुट्टी, कई नए चेहरों की होगी एंट्री

मोहन यादव सरकार में बड़ा फेरबदल तय! 5-6 मंत्रियों की छुट्टी, कई नए चेहरों की होगी एंट्री

भोपाल  मुख्यमंत्री मोहन यादव के दिल्ली दौरों और केंद्रीय नेतृत्व से लगातार मुलाकातों के बाद…

34 minutes ago