छत्तीसगढ़

CG : वायरल फीवर से 2 हजार लोग ग्रसित, बिलासपुर सिम्स के आंकड़े …

बिलासपुर। मौसम में हो रहे बदलाव के कारण अब सेहत पर भी इसका असर पड रहा है। गर्मी से लोग पीड़ित हो रहे है। साथ ही अब वायरल फीवर का संक्रमण भी फैल गया है। इससे अस्पतालों में एक बार फिर मरीजों की भीड़ उमड़ने लगी है। सिम्स में सोमवार को मरीजों की भीड़ उमड़ी है। 2231 मरीज इलाज के लिए पहुंचे है। डाक्टर का कहना है कि मौसम में उतार-चढ़ाव आना शुरू हो गया है। जल्द ही मानसून दस्तक देने वाला है। ऐसे में मौसमी बीमारी के वायरस भी सक्रिय हो रहे है। परिणाम स्वरूप अस्पतालों में भीड़ उमड़ने लगी है।

इस समय मौसम में अचानक तेज धूप के साथ गर्मी पड़ रही है तो फिर बारिश हो जा रही है, ऐसे में शरीर तालमेल नहीं बैठा पा रहा है। लिहाजा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जा रही है। ऐसे में वायरस जल्दी अटैक कर रहा है। तापमान में कुछ ही घंटे में तीन से पांच डिग्री तक का बदलाव हो रहा है। ऐसे में भीगने व गर्मी के साथ ही गर्म हवा की चपेट में आने के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। इस बार वायरल के असर में बदलाव देखा जा रहा है। अब तक यह संक्रमण सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार होने के बाद तीन-चार दिन में ठीक हो जाता था। लेकिन इस बार इसे ठीक होने में कम से सात से 10 दिन का समय लग रहा है। सरकारी के साथ ही प्राइवेट अस्पतालों में भी वायरल फीवर के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। ज्यादातर मरीजों में वायरल फीवर मिल रहा है।

kgnews

Recent Posts

CG : पुलिस की ड्रोन से बड़ी कार्रवाई, 6.744 किलो गांजा के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार …

CG : पुलिस की ड्रोन से बड़ी कार्रवाई, 6.744 किलो गांजा के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार …

बिलासपुर। नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत…

52 seconds ago
CG : कोड़ातराई को मिली विकास कार्यों की बड़ी सौगात, वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया शिलान्यास …

CG : कोड़ातराई को मिली विकास कार्यों की बड़ी सौगात, वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया शिलान्यास …

रायपुर। “एक ही राजनीति, विकास की राजनीति” के संकल्प के साथ वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…

12 minutes ago
खाद्य मंत्री दयालदास बघेल की अध्यक्षता में मंत्री मण्डलीय उप समिति की बैठक सम्पन्न

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल की अध्यक्षता में मंत्री मण्डलीय उप समिति की बैठक सम्पन्न

खाद्य मंत्री  दयालदास बघेल की अध्यक्षता में  मंत्री मण्डलीय उप समिति की बैठक सम्पन्न  खरीफ…

13 minutes ago
गोतमा-कोतासुरा मार्ग के लोकार्पण से क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात, विकास की राह हुई और आसान

गोतमा-कोतासुरा मार्ग के लोकार्पण से क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात, विकास की राह हुई और आसान

गोतमा-कोतासुरा मार्ग के लोकार्पण से क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात, विकास की राह हुई और…

13 minutes ago
CG : उपचुनाव नामांकन विवाद, प्रत्याशी पहुंची हाईकोर्ट …

CG : उपचुनाव नामांकन विवाद, प्रत्याशी पहुंची हाईकोर्ट …

बिलासपुर। कोरबा जिले के नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 15 में हो रहे…

17 minutes ago
CG : अवैध महुआ शराब पर कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 95 लीटर शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार …

CG : अवैध महुआ शराब पर कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 95 लीटर शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार …

बिलासपुर। चेतना विरुद्ध नशा एवं प्रहार अभियान के तहत कोटा पुलिस ने अवैध महुआ शराब…

23 minutes ago