छत्तीसगढ़

CG : मेकाहारा के डॉक्टरों का कमाल, फ्रैक्चर रीढ़ को सुई से बोन सीमेंट डालकर जोड़ा

 रायपुर पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के रेडियोलॉजी विभाग ने राज्य में पहली बार नॉन हीलिंग वर्टेब्रल कम्प्रेशन फ्रैक्चर से पीड़ित 79 वर्षीय महिला की वेसलप्लास्टी कर रीढ़ की हड्डी के दर्द से निजात दिलाई। इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट डॉ. (प्रो.) विवेक पात्रे के नेतृत्व में सुई की एक छेद के जरिये बोन फिलिंग बैलून कंटेनर सिस्टम के माध्यम से रीढ़ की हड्डी में बोन सीमेंट इंजेक्ट कर यह सफलता प्राप्त की गई। यह राज्य का पहला वेसलप्लास्टी उपचार है जो पिन होल तकनीक से किया गया।

वर्टेब्रल कम्प्रेशन: समस्या और उपचार

वर्टेब्रल कम्प्रेशन में रीढ़ की हड्डी टूट जाती है या दब जाती है। यह समस्या उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों के कमजोर होने पर अधिक आम होती है। इस प्रकार की समस्याएं स्पाइनल कैनाल को दबा सकती हैं जिससे लकवा भी हो सकता है।

प्रोसीजर की विस्तृत जानकारी
डॉ. विवेक पात्रे ने बताया कि वेसलप्लास्टी एक इमेजिंग-निर्देशित प्रक्रिया है। इसमें सबसे पहले उस स्थान को सुन्न किया जाता है, जहां वेसलप्लास्टी किया जाना है। फिर वहां मोटी सुई डाली जाती है और मेनुअल ड्रिल के जरिये वर्टेब्रल बॉडी में निश्चित स्थान पर जगह बनाई जाती है। इसके बाद, फ्लूरोस्कोपी एवं डीएसए मशीन की सहायता से बोन सीमेंट को बैलून कंटेनर के अंदर इंजेक्ट किया जाता है।

एकदम नई तकनीक
वेसलप्लास्टी एक नई तकनीक है। इससे पहले वर्टिब्रोप्लास्टी और काइफोप्लास्टी की जाती थी। वेसलप्लास्टी में, बैलून की छिद्रयुक्त संरचना के कारण सीमेंट का रिसाव एवं फैलाव नहीं होता है।

टीम और सहयोग
डॉ. विवेक पात्रे की टीम में न्यूरोसर्जन डॉ. मनीष टावरी, एनेस्थेटिस्ट डॉ. प्रतिभा जैन एवं डॉ. वृतिका, रेजिडेंट डॉ. पूजा कोमरे, डॉ. मनोज मंडल, डॉ. प्रसंग श्रीवास्तव, डॉ. घनश्याम वर्मा, डॉ. लीना साहू, डॉ. नवीन कोठारे, डॉ. सौम्या, डॉ. अंबर, रेडियोग्राफर नरेश साहू, जितेंद्र प्रधान, नर्सिंग स्टाफ ऋचा एवं यश शामिल थे।

राज्य में इस पहली वेसलप्लास्टी की सफलता ने इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी के क्षेत्र में नई उम्मीद जगाई है। इस प्रक्रिया से न केवल मरीज को तुरंत राहत मिली बल्कि यह भी साबित हुआ कि अत्याधुनिक तकनीकें अब राज्य के अस्पतालों में भी संभव हैं।

kgnews

Recent Posts

CG : रायपुर प्रेस क्लब ने मनाया पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव …

CG : रायपुर प्रेस क्लब ने मनाया पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव …

रायपुर। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब…

29 seconds ago
CG : विधवा भाभी के साथ बारी-बारी से रेप, दरिंदे देवरों का कारनामा …

CG : विधवा भाभी के साथ बारी-बारी से रेप, दरिंदे देवरों का कारनामा …

गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया…

7 minutes ago
CG : दवाई दुकानों में चोरी, CCTV में नकाबपोश कैद …

CG : दवाई दुकानों में चोरी, CCTV में नकाबपोश कैद …

बालोद. जिले में चोरों के हौसले बुलंद हैं. करहीभदर गांव में दो नकाबपोश चोरों ने…

13 minutes ago
CG : तहसीलदार संघ आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर …

CG : तहसीलदार संघ आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर …

रायपुर। नायब तहसीलदार तुषार मानिक से मारपीट मामले में प्रदर्शन के बाद भी मुख्य आरोपियों…

26 minutes ago
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बेटियों को मिल रहा सम्मान और सुरक्षा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बेटियों को मिल रहा सम्मान और सुरक्षा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बेटियों को मिल रहा सम्मान और सुरक्षा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव…

34 minutes ago
CG : गोलबाजार-नयापारा, डबरी, बंजारी चौक, रविभवन नशा का अड्डा …

CG : गोलबाजार-नयापारा, डबरी, बंजारी चौक, रविभवन नशा का अड्डा …

रायपुर । राजधानी रायपुर में सराफा से लगे मोहल्लों नया पारा,डबरी, गोल बाज़ार,पेटी लाइन, चूड़ी…

34 minutes ago