गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। जिले के बसंतपुर गांव में बीते दिनों बाइक सवार युवक सड़क पर आए बच्चे को बचाने के चक्कर में महिला से टकरा गया. इस घटना में महिला को मामूली चोट आई. लेकिन इस घटना से गुस्साई महिलाओं ने अपने परिवार के लोगों को बुलाकर बाइक चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी. जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान मौत हो गई थी. वहीं मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 महिला समेत 5 आरोपियों ने गिरफ्तार किया है. यह मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के अनुसार, बीते गुरुवार यानी 8 मई की शाम बसंतपुर में सड़क पर दौड़ रहे बच्चे को बचाने के चक्कर में बाइक सवार युवक रामा पनिका किनारे चल रही महिला से टकरा गया. जिसके बाद महिलाओं ने परिवार के सदस्यों को बुलाकर रामा की बेदम पिटाई कर दी. जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान रामा पनिका ने दम तोड़ दिया.
इस घटना के बाद मृतक के आक्रोशित परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की. जिसपर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत पांच लोगों को आज गिरफ्तार किया है. जिसमें अंजलि साहू, मनीषा साहू, अजय साहू, जगदीश साहू और दुर्गा साहू को गिरफ्तार किया है. उनके ऊपर IPC की धारा 304 के तहत कार्रवाई की जा रही है.
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…
भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…
महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…
रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…
रायपुर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…