छत्तीसगढ़

CG : मोबाइल झपटमारी, चाचा-भतीजा गिरफ्तार…

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चक्रधरनगर पुलिस ने कोतरलिया मेन रोड पर हुई मोबाइल झपटमारी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। गिरफ्तार दोनों आरोपी आपस में चाचा-भतीजा हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया एक वीवो मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त की है। घटना के संबंध में प्रार्थी लोकेश कुमार चन्द्रा (45 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक-22, पक्की खोली, चक्रधरनगर ने दिनांक 31 मई 2026 को थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया कि 30 मई 2026 की सुबह लगभग 10:30 बजे वह अपनी स्कूटी से इण्डस एनर्जी कंपनी, कोटमार ड्यूटी के लिए जा रहे थे। डीपीएस स्कूल के पास ग्राम कोतरलिया मेन रोड पर स्कूटी खराब हो जाने पर उन्होंने मिस्त्री को फोन कर बुलाया और सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक अचानक पहुंचे और उनके पास रखे दो मोबाइल फोन छीनकर धक्का देते हुए फरार हो गए। शिकायत पर थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 281/2026, धारा 304 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान साइबर थाना से तकनीकी जानकारी प्राप्त कर संदिग्धों की पहचान की गई।

पुलिस ने दिनेश यादव, निवासी छातामुड़ा, जूटमिल रायगढ़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसने अपने भतीजे शुभम यादव के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना के बाद भागने के दौरान सैमसंग मोबाइल सड़क पर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसे बाद में जामगांव रेलवे ट्रैक के पास गुजर रही मालगाड़ी के डिब्बे में फेंक दिया गया। जबकि दूसरा वीवो मोबाइल उसने अपने पास छिपाकर रखा था। पुलिस ने आरोपी दिनेश यादव के कब्जे से लूटा गया वीवो मोबाइल तथा आरोपी शुभम यादव के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त की।

दोनों आरोपियों को झपटमारी के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में इस मामले के खुलासे में प्रधान आरक्षक संजय तिवारी, प्रधान आरक्षक दिलीप भानु एवं आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपी (1) दिनेश यादव पिता तिरीथ राम यादव 34 वर्ष निकासी गिरवानी थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ हाल मुकाम छातामुड़ा रोड हीरो शोरूम के सामने रायगढ़ (2) शुभम यादव पिता नारायण यादव उम्र 18 वर्ष छातामुड़ा रोड हीरो शोरूम के सामने रायगढ़

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : डूबने से दो बच्चों की मौत, 1-1 लाख की सहयोग राशि दी गई…

राजनांदगांव : डूबने से दो बच्चों की मौत, 1-1 लाख की सहयोग राशि दी गई…

राजनांदगांव | शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर के दो छात्रों की हाल ही में हुई आकस्मिक…

5 minutes ago
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013: प्रगति, चुनौतियां और आगे की राह पर हुआ राष्ट्रीय सेमिनार

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013: प्रगति, चुनौतियां और आगे की राह पर हुआ राष्ट्रीय सेमिनार

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013: प्रगति, चुनौतियां और आगे की राह पर हुआ राष्ट्रीय सेमिनार…

24 minutes ago
घड़ियाल और दुर्लभ कछुओं की तस्करी रोकने के लिए चंबल में हाई अलर्ट

घड़ियाल और दुर्लभ कछुओं की तस्करी रोकने के लिए चंबल में हाई अलर्ट

भोपाल देश में घड़ियाल संरक्षण के सबसे महत्वपूर्ण केंद्र राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य में दुर्लभ जलीय…

35 minutes ago
AIIMS भोपाल-DRDO की बड़ी साझेदारी, ऊंची चोटियों पर तैनात जवानों की फिटनेस होगी और मजबूत

AIIMS भोपाल-DRDO की बड़ी साझेदारी, ऊंची चोटियों पर तैनात जवानों की फिटनेस होगी और मजबूत

भोपाल  हिमालय की ऊंची चोटियों और ग्लेशियरों पर तैनात सैनिकों के लिए भौगोलिक और मौसम…

53 minutes ago
MP में UCC का बड़ा असर! नाम बदलकर लिव-इन पर रोक, लव जिहाद के मामलों में आएगी कमी

MP में UCC का बड़ा असर! नाम बदलकर लिव-इन पर रोक, लव जिहाद के मामलों में आएगी कमी

भोपाल  मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) प्रभावी होने के बाद लव जिहाद के…

1 hour ago
धमतरी बना प्रदेश का पहला जिला, जहाँ PACS के जरिए किसानों को मिलेगी ड्रोन स्प्रेयर सेवा

धमतरी बना प्रदेश का पहला जिला, जहाँ PACS के जरिए किसानों को मिलेगी ड्रोन स्प्रेयर सेवा

​रायपुर सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने खुद उड़ाया ड्रोन छत्तीसगढ़ के कृषि क्षेत्र को आधुनिक…

1 hour ago