CG : युवती की मिली अधजली लाश ,साइकोपैथ ने की थी हत्या

बलौदाबाजार। ग्राम चरौटी में दो दिन पूर्व पैरावट में मिली युवती की अधजली लाश के पीछे का रहस्य सुलझ गया है. पुलिस ने मामले में गांव के ही युवक शालिक राम पैकरा को गिरफ्तार किया है. युवक को सनकी (साइकोपैथ) बताया जा रहा है, जो अक्सर महिलाओं के वेशभूषा धारण करने के साथ उन्हीं की तरह श्रृंगार करता था. युवक के 16 सोशल मीडिया एकाउंट भी मिले हैं, जिसमें उसने महिला की वेशभूषा में पोस्ट भी किया है. पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि ग्राम चरौटी में युवती तेजस्विनी पटेल का शव मिला था. पुलिस व तकनीकी जांच की टीम ने जो तथ्य और साक्ष्य पाए, उसमें सामने आया कि गांव के ही युवक शालिक राम पैकरा ने मृतिका तेजस्विनी पटेल को साथ रहने का प्रस्ताव दिया था. युवती के मना करने पर क्षुब्ध होकर युवक ने धारदार चाकू से उसकी हत्या कर शव को जला दिया. युवक वारदात को अंजाम देने के बाद भागने की तैयारी में था, लेकिन पुलिस ने उससे पहले उसे पकड़ लिया.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी क्रूर सनकी (साइकोपैथ) है. उसके घर में महिला श्रृंगार से सामान मिले हैं. हाथ-पैर के नाखनोंमें नेलपॉलिश भी लगाता है. उसके सोशल मीडिया में 16 एकाउंट भी मिले हैं. आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है. इसके साथ घटना में प्रयुक्त औजार व कपड़े जब्त कर लिया गया है. विवेचना अभी और जारी है. युवक के सोशल एकाउंट की जांच की जा रही है.

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

3 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

3 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

3 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

3 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

3 hours ago