बिलासपुर। तिफरा ओवरब्रिज के पास स्थित अजीज मोबाइल दुकान में एक युवती ने चालाकी से दो महंगे मोबाइल चुरा लिए। घटना तब हुई जब युवती मोबाइल खरीदने के बहाने दुकान में आई। उसने संचालक से कुछ मोबाइल दिखाने को कहा दो अलग अलग मॉडल पसंद किए। युवती ने मोबाइल फाइनेंस कराने की बात कही और संचालक को फाइनेंस प्रक्रिया में उलझाए रखा। बातचीत के दौरान युवती ने संचालक का ध्यान भटकाया और मौका पाकर दोनों मोबाइल फोन लेकर फरार हो गई। घटना इतनी तेजी से घटी कि संचालक को कुछ समझने का समय नहीं मिला। दुकान संचालक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे युवती की पहचान हो सके। संचालक के अनुसार, चोरी किए गए मोबाइलों की कीमत हजारों रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया लोक भवन मंदिर में प्रदेशवासियों…
आरंग/रायपुर. नगर पालिका परिषद आरंग में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी…
दुर्ग. सरल लेकिन सख्त मुख्यमंत्री विष्णु देव के सुशासन में एक बार फिर से कड़ा…
गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन…
प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री…
मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था कानूनी संरक्षण: अधिकारों की…