रायपुर | अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड में एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष राकेश पांडेय ने योगाभ्यास में भाग लेते हुए उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योग के लाभों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि “योग शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने का साधन है। यह हमारे जीवन को अनुशासन, ऊर्जा और सकारात्मकता से भर देता है।”
कार्यक्रम के दौरान अनुभवी योग प्रशिक्षकों द्वारा प्राणायाम, सूर्य नमस्कार और अन्य योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया, जिसमें बोर्ड के सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए।

अंत में राकेश पांडेय ने सभी से नियमित योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की और एक स्वस्थ, जागरूक एवं सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया।
जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…
रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…