रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के रजत जयंती महोत्सव के विशेष अवसर पर राज्य के विभिन्न जिलो में महत्वपूर्ण सड़क निर्माण के कार्यों को कराने के लिए स्वीकृति जारी की गई है।
इसी कड़ी में रजत जयंती के विशेष मौके पर क्षेत्रीय लोगों के आवागमन सुगम कराने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के दो सड़को के कार्य कराने के लिए 14 करोड़ 29 लाख 14 हजार रुपये की राशि स्वीकृत किये गये हैं। स्वीकृत कार्यों में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के बेलबहरा से लालपुर पहुँच मार्ग पर सुखाड़ नाला पर पुल निर्माण कार्य के लिए 5 करोड़ 11 लाख 6 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं।
इसी प्राकर से पाराडोल से तेन्दुडांड र्माग पर हसदेव नदी पर पुल निर्माण कार्य के लिए 9 करोड़ 18 लाख 8 हजार रुपये स्वीकृत किये गये है। क्षेत्र में इन महत्वपूर्ण सड़कों के कार्यों की स्वीकृति मिलने से लोगो का आवागमन और सुविधा जनक हो जाएगा। इन मार्गों के कार्य क्षेत्रीय लोगो के आवागमन के लिए अति महत्वपूर्ण है। इन कार्यों की स्वीकृति मिलने से सड़क निर्माण कार्य शीघ्र होने से लोगो को सुविधा होगी।
बिलासपुर. बिलासपुर जिले में बाल संप्रेक्षण गृह के पदस्थ सुरक्षा गार्ड की हत्या की सनसनीखेज…
जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जुड़ा वेतन घोटाला अब सिर्फ एक…
दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दौर में भावुक…
रतलाम मध्य प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले सैलाना…
रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल के दौरान छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता…
पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य:…