CG : राजधानी में लड़कियां कर रही गांजा तस्करी, पुलिस ने 2 युवतियों समेत 4 को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में गांजा तस्करी का एक मामला सामने आया है, जिसमें न केवल पुरुष आरोपी बल्कि दो युवतियां भी नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त पाई गई हैं। शहर के तेलघानी नाका चौक स्थित मालधक्का रोड के पास पुलिस ने 23 किलो 110 ग्राम गांजा के साथ 4 आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में दो युवतियां भी शामिल हैं। यह गंज थाना क्षेत्र का मामला है।

जानकारी के अनुसार, 19 जून को गंज थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चार संदिग्ध दो युवक और दो युवतियां अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर मालधक्का रोड पर बिक्री के इरादे से खड़े हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एटीएस और गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर चारों को घेराबंदी कर पकड़ा।

पूछताछ में उन्होंने अपना नाम श्याम तांडी, शिवा बघेल, निशा बग्गा, ईशा बग्गा होना बताया। जब टीम के सदस्यों ने उनके पास मौजूद दो ट्रॉली बैग और दो पिट्ठू बैग की तलाशी ली तो उन्हें हरे रंग के पॉलीथीन के अंदर गांजा के 23 पैकेट मिले।

23 पैकेटों में कुल 23 किलो 110 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 2.30 लाख रुपये आंकी गई है। साथ ही आरोपियों के पास से 5 मोबाइल फोन और एक एक्सेस स्कूटी जब्त की गई है। जब्त सामग्रियों की कुल कीमत करीब 4.48 लाख रुपये है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ थाना गंज में धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. श्याम तांडी, पिता मतीराम तांडी, उम्र 35 वर्ष, निवासी स्टेशन चौक, कुम्हारी, रूपनगर उड़िया बस्ती, जिला दुर्ग।
  2. शिवा बघेल, पिता नकुल बघेल, उम्र 35 वर्ष, निवासी कोटा स्टेडियम के पास, थाना सरस्वती नगर, रायपुर।
  3. निशा बग्गा, पिता परमेश्वर बग्गा, उम्र 26 वर्ष।
  4. ईशा बग्गा, पिता परमेश्वर बग्गा, उम्र 21 वर्ष।
    (निशा और ईशा दोनों निवासी भिलाई-3, मस्जिद के पीछे, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़)।
kgnews

Recent Posts

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…

11 hours ago
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…

12 hours ago
मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…

12 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…

12 hours ago
कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल  थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…

12 hours ago
रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…

12 hours ago