छत्तीसगढ़

CG : राजधानी रायपुर के मुख्यमंत्री निवास में आज जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

रायपुर । राजधानी रायपुर के मुख्यमंत्री निवास में आज जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में CM विष्णु देव साय प्रदेशभर से आए नागरिकों से सीधे मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। यह पहला मौका है, जब मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन कार्यक्रम होगा।

जानकारी के मुताबिक, जनदर्शन के दौरान लोग अपनी व्यक्तिगत और सामूहिक शिकायतें सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकेंगे। सीएम मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश देंगे। जनदर्शन में मिलने वाले सभी आवेदन कंप्यूटरीकृत प्रणाली के जरिए दर्ज किए जाएंगे, ताकि उनकी निगरानी और निवारण प्रभावी ढंग से किया जा सके।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पहले ही अधिकारियों को स्पष्ट कर दिया है कि जनदर्शन में मिलने वाले हर आवेदन का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ तुरंत निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उनका कहना है कि जनदर्शन का उद्देश्य केवल शिकायतें लेना नहीं, बल्कि आम लोगों को समयबद्ध समाधान देना है। सरकार का मानना है कि इस तरह के कार्यक्रम प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करते हैं और शासन की जवाबदेही को मजबूत बनाते हैं।

kgnews

Recent Posts

CG : देर रात तक बेवजह घूमने वाले सलाखों में होंगे …

CG : देर रात तक बेवजह घूमने वाले सलाखों में होंगे …

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी…

18 minutes ago
CG : रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, तेज रफ्तार कार नाली में गिरी …

CG : रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, तेज रफ्तार कार नाली में गिरी …

रायपुर। रायपुर–बिलासपुर हाईवे के सकरा इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…

24 minutes ago
रायपुर : ’अचार के स्वाद में घुली आत्मनिर्भरता, बिहान ने बदली माँ जगदंबा समूह की महिलाओं की जिंदगी’

रायपुर : ’अचार के स्वाद में घुली आत्मनिर्भरता, बिहान ने बदली माँ जगदंबा समूह की महिलाओं की जिंदगी’

रायपुर : ’अचार के स्वाद में घुली आत्मनिर्भरता, बिहान ने बदली माँ जगदंबा समूह की…

27 minutes ago
CG : क्लॉथ स्टोर में आगजनी की घटना, कारोबारी को हुआ लाखों का नुकसान …

CG : क्लॉथ स्टोर में आगजनी की घटना, कारोबारी को हुआ लाखों का नुकसान …

कोरबा. शहर के पावर हाउस रोड स्थित पैसा वसूल क्लॉथ स्टोर में मंगलवार की देर…

28 minutes ago
राजनांदगांव : जिला जेल राजनांदगांव में हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन …

राजनांदगांव : जिला जेल राजनांदगांव में हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन …

जिला जेल राजनांदगांव में दिनांक 26.06.2026 को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, अमित जिन्दल, द्वितीय…

35 minutes ago
रायपुर : शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट क्लास का किया लोकार्पण

रायपुर : शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट क्लास का किया लोकार्पण

रायपुर : शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट…

38 minutes ago