दुर्ग । खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के राज्य खेल अलंकरण पुरस्कारों, नगद पुरस्कार और खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक खिलाड़ी, प्रशिक्षक और निर्णायक 5 अगस्त तक जिला कार्यालय अथवा संचालनालय में आवेदन जमा कर सकते हैं।
विभाग के अनुसार प्रतिवर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष शहीद राजीव पांडे पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान, शहीद विनोद चौथे सम्मान तथा मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इसके अलावा वर्ष 2025-26 की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार और खेलवृत्ति भी प्रदान की जाएगी।सहायक संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने बताया कि आवेदन पत्र का प्रारूप और विस्तृत विज्ञापन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
इच्छुक आवेदक कार्यालयीन समय में जिला खेल एवं युवा कल्याण कार्यालय या संचालनालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त निर्धारित की गई है।
विभाग ने पात्र खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला कार्यालय या खेल एवं युवा कल्याण संचालनालय से संपर्क कर सकते हैं।
दुर्ग। जिले के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने…
रायपुर। रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग हेतु…
स्थानांतरण के खेल में मचा भूचाल, इस खेल का कौन है जिम्मेदार ? बड़वानी …
राजनांदगांव , कंचन बाग स्थित शिवनाथ कॉलोनी फेस-2 एवं 3 के समग्र विकास, स्वच्छता, सुरक्षा…
कोरबा। जिले के लेमरू थाना क्षेत्र के ग्राम नकिया में उफनते सांचर नाले को पार…
डॉ. हेडगेवार ने दिया था समानता का विचार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव राष्ट्र, आज समान…