छत्तीसगढ़

CG : राज्य प्रशासनिक सेवा के 14 अधिकारियों को IAS अवार्ड

रायपुर । दिल्ली में हुई डीपीसी में छत्तीसगढ़ के राज्य प्रशासनिक सेवा के 14 अधिकारियों को आईएएस अवार्ड पर मुहर लगा दिया गया। डीपीसी में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के चीफ सिकरेट्री अमिताभ जैन, सीनियर एसीएस के तौर पर रेणु पिल्ले, जीएडी सिकरेट्री मुकेश बंसल दिल्ली गए थे। डीपीसी ने सौम्या चौरसिया, तीर्थराज अग्रवाल और आरती वासनिक के खिलाफ अनियमितता के गंभीर मामले होने की वजह से उनके नामों पर विचार नहीं किया। इसका लाभ वीरेंद्र बहादुर पंचभाई को मिला और आईएएस अवार्ड हो गया।

तीनों आरोपियों का नाम कट गया
कई बार ऐसा हुआ है कि किसी अफसर के खिलाफ अगर कोई मामला है तो उसका नाम ड्रॉप करने की बजाए लिफाफा बंद कर दिया जाता था। मगर इस बार सख्ती बरतते हुए सौम्या चौरसिया, तीर्थराज अग्रवाल और आरती वासनिक, तीनों का नाम ड्रॉप कर दिया गया। इससे सौमिल चौबे और पंच भाई का नाम सीनियरिटी में उपर आ गया।

छत्तीसगढ़ में पहली बार

पंच भाई नायब तहसीलदार से प्रमोट होकर राज्य प्रशासनिक सेवा में आए और इसके बाद अब आईएएस हो गए हैं। छत्तीसगढ़ के इतिहास में यह पहली दफा हुआ है कि कोई नायब तहसीलदार रैंक से आईएएस तक पहुंच गया हो। अविभाजित मध्यप्रदेश में भी अभी तक सिर्फ एक पंडित सरनेम का अफसर नायब तहसीलदार से आईएएस हुआ। पंडित भी छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले थे।

जानिये कौन हैं पंच भाई
वीरेंद्र बहादुर पंच भाई दुर्ग जिले के रहने वाले हैं। मध्यप्रदेश के दौरान 1993 में उनका आरक्षित कोटे से नायब तहसीलदार में सलेक्शन हुआ था। वे कई साल तक अभनपुर में नायब तहसीदार और तहसीलदार रहे। इसके बाद 2010 वे राज्य प्रशासनिक सेवा में सलेक्ट हुए। रायपुर में वे लंबे समय तक अपर कलेक्टर रहे। नई सरकार आने के बाद उनका नारायणपुर ट्रांसफर किया गया। अभी वे नारायणपुर में अपर कलेक्टर हैं। रायपुर में अपर कलेक्टर में वे काफी चर्चित रहे हैं।

इन अफसरों को हुआ आईएएस अवार्ड
1. संतोष देवांगन
2. हीना नेताम
3. आश्वनी देवांगन
4. रेणुका श्रीवास्तव
5. आशुतोष पाण्डेय
6. अजय अग्रवाल
7. रीता यादव
8. लोकेश चंद्राकर
9. प्रकाश सर्वे
10. गजेंद्र ठाकुर
11. लीना कोसम
12. तनुजा सलाम
13. सौमिल चौबे
14. वीरेंद्र बहादुर पंच भाई

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…

4 hours ago
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

रायपुर   प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…

4 hours ago
विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

रायपुर  देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…

5 hours ago
खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…

5 hours ago
भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…

5 hours ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्‍त 11 कर्मचारियों को पुलिस…

5 hours ago