छत्तीसगढ़

CG : विष्णुदेव साय ने दुखियारी परनिया का पोंछा आंसू, परनिया अब पक्के मकान में ले रही है सुकून की सांस

गौरेला पेंड्रा मरवाही, खपरैल के कच्चे घर में बारिस के मौसम में टपकते पानी में रहने को मजबूर 65 वर्षीय विधवा दुखियारी परनिया बाई कभी सपने में भी नहीं सोची थी कि उसे जीतेजी पक्का मकान में रहने का सुख मिल पाएगा। लेकिन उनके जैसे लाखों गरीब परिवारों एवं बेसहारों की चिंता करते हुए प्रदेश के उर्जावान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने वादे के मुताबिक मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते ही 18 लाख गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान स्वीकृत किया। मुख्यमंत्री ने पक्का मकान देकर परनिया बाई जैसे अनेक दुखियारियों का आंसू पोंछा है। मरवाही विकासखण्ड के ग्राम धरहर की परनिया बाई से पूछने पर उन्होंने लड़खड़ाती जुबान से बताया कि पहले मैं ह कच्चा मकान म रहत रहैंव, ओ हर चुअत रइस अब सरकार ह पक्का मकान देइस हे, हमार हिम्मत पक्का मकान बनवाय के नही रहीस एकर खातिर विष्णु सरकार ल धन्यवाद देवथ हौं। परनिया बाई घर पर अकेली रहती है। कुछ साल पहले ही उनके पति का निधन हो गया है। परनिया के पुत्र नहीं है, दो बेटी हैं जो शादी के बाद ससुराल में रहती हैं। परनिया बाई का ख्याल उनके नाती एवं रिश्तेदार रखते हैं। परनिया बाई को पीडीएस के तहत निःशुल्क अनाज, सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…

4 hours ago
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

रायपुर   प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…

4 hours ago
विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

रायपुर  देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…

5 hours ago
खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…

5 hours ago
भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…

5 hours ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्‍त 11 कर्मचारियों को पुलिस…

5 hours ago