छत्तीसगढ़

CG : रायपुर में आगजनी की 2 घटनाएं, बाल-बाल बचे कारोबारी

रायपुर। रायपुर में चलती कार और एक बिजली के खंभे में आग लग गई। पहला मामला सदर बाजार का है, तो दूसरा मामला तेलीबांधा के पास मरीन ड्राइव का है। हालांकि इन दोनों ही मामलो में किसी को शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है। रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में कपड़ा कारोबारी संतोष माखीजा अपनी पत्नी के साथ कार से सदर बाजार किसी काम से आए हुए थे। काम निपटाकर वे घर जाने के लिए निकल रहे थे। कुछ दूर आगे बढ़ने के बाद कार से अचानक तेजी से धुआं उठने लग गया। संतोष माखीजा कुछ समझ पाते तभी कार के बोनट से आग की लपटें तेजी से उठने लगीं। फौरन दोनों पति-पत्नी कार से निकलकर बाहर की ओर भागे। इस बीच कार के सामने के हिस्से में आग फैल गई। आसपास मौजूद लोगों ने फौरन पानी और फायर एक्सटिंगुइशर की मदद से आग पर काबू पाया। इस घटना में कार का एक हिस्सा बुरी तरह जल गया। हालांकि किसी को चोट नहीं आई है। इसी तरह की घटना तेलीबांधा के पास मरीन ड्राइव में हुई। यहां सड़क के किनारे लगे बिजली के खंभे में शाम के वक्त चिंगारी उठी। फिर कुछ मिनटों में ही तारों में आग लग गई। कुछ ही पलों में खंभे से आग की लपटें उठने लगीं। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस, फायर ब्रिगेड और बिजली कंपनी को जानकारी दी। करीब आधे घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : कलेक्टर ने डोंगरगांव तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

राजनांदगांव : कलेक्टर ने डोंगरगांव तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

- राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण, अभिलेखों के संधारण एवं आमजन सुविधाओं पर दिया विशेष…

5 minutes ago
राजनांदगांव : नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 – नगर पंचायत घुमका का निर्वाचन परिणाम जारी

राजनांदगांव : नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 – नगर पंचायत घुमका का निर्वाचन परिणाम जारी

राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 अंतर्गत नगर…

21 minutes ago
NDPS केस में रिश्वतखोरी का आरोप, दो एसआई निलंबित, दुर्ग SSP की कार्रवाई से मचा हड़कंप

NDPS केस में रिश्वतखोरी का आरोप, दो एसआई निलंबित, दुर्ग SSP की कार्रवाई से मचा हड़कंप

दुर्ग. जिले में रिश्वत मांगने के आरोप में दो पुलिस अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की…

31 minutes ago
हरित विकास, जल संरक्षण और जनभागीदारी से पर्यावरणीय समृद्धि की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़

हरित विकास, जल संरक्षण और जनभागीदारी से पर्यावरणीय समृद्धि की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़

विश्व पर्यावरण दिवस 2026 हरित विकास, जल संरक्षण और जनभागीदारी से पर्यावरणीय समृद्धि की ओर…

60 minutes ago
बेटियों के टूटने नहीं दिए ख्वाब: मध्यप्रदेश की लाड़ली लक्ष्मी योजना बनी उच्च शिक्षा का संबल

बेटियों के टूटने नहीं दिए ख्वाब: मध्यप्रदेश की लाड़ली लक्ष्मी योजना बनी उच्च शिक्षा का संबल

बेटियों के टूटने नहीं दिए ख्वाब: मध्यप्रदेश की लाड़ली लक्ष्मी योजना बनी उच्च शिक्षा का…

1 hour ago