अवर्गीकृत

राजनांदगांव : जिले में खेती-किसानी कार्यों की तैयारी में आई तेजी – जिले में खाद का पर्याप्त मात्रा में भंडारण

– जिले के सहकारी समितियों में 32425 टन का भण्डारण
– किसानों को 19810 टन खाद का वितरण
राजनांदगांव । जिले में खेती-किसानी कार्यों की तैयारी में तेजी आई है। जिले में खाद का पर्याप्त मात्रा में भंडारण है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव के कार्यक्षेत्र अंतर्गत राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी एवं कबीरधाम कुल 4 जिले आते है। खरीफ वर्ष 2026 में रसायनिक खाद भण्डारण का लक्ष्य 148420 टन रखा गया है। जिसके विरूद्ध सहकारी समितियों में 87387 टन का भण्डारण किया गया है, जो लक्ष्य का 59 प्रतिशत है। गतवर्ष इसी अवधि में खरीफ 2025 में 151136 टन खाद भण्डारण का लक्ष्य था। जिसके विरूद्ध 73068 टन खाद का भण्डारण सहकारी समितियों में किया गया था, जो लक्ष्य का 48.35 प्रतिशत था। गतवर्ष की तुलना में इस वर्ष कृषकों को विक्रय हेतु अधिक एवं पर्याप्त मात्रा में खाद का भण्डारण किया गया है एवं बैंक के कार्यक्षेत्र के जिलों में किसी भी प्रकार के खाद की कमी नहीं है। खरीफ वर्ष 2026 में सहकारी समितियों से 47710 टन खाद का वितरण कृषकों को किया जा चुका है तथा 39677 टन खाद समितियों में शेष है जो कृषकों को विक्रय हेतु उपलब्ध है। इसी प्रकार गतवर्ष खरीफ वर्ष 2025 में इसी अवधि में सहकारी समितियों से 46927 टन खाद का वितरण कुषकों को किया गया था एवं शेष स्कंध 26142 टन था। गतवर्ष की तुलना में इस वर्ष कृषकों को सहकारी समितियों से अधिक खाद का वितरण किया जा चुका है एवं इस वर्ष समितियों में खाद का पर्याप्त स्टाक कृषकों को विक्रय हेतु उपलब्ध है। खाद का भण्डारण एवं वितरण भी कृषकों के मांग अनुरूप किया जा रहा है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव सुधीर कुमार सोनी ने बताया कि राजनांदगांव जिले में खरीफ वर्ष 2026 में खाद भण्डारण का लक्ष्य 45650 टन रखा गया है। जिसके विरूद्ध सहकारी समितियों में 32425 टन का भण्डारण किया गया है तथा किसानों को 19810 टन खाद का वितरण किया गया है। खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले में खरीफ वर्ष 2026 में खाद भण्डारण का लक्ष्य 29500 टन रखा गया है। जिसके विरूद्ध सहकारी समितियों में 15154 टन का भण्डारण किया गया है तथा किसानों को 9027 टन खाद का वितरण किया गया है। मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले में खरीफ वर्ष 2026 में खाद भण्डारण का लक्ष्य 16070 टन रखा गया है। जिसके विरूद्ध सहकारी समितियों में 12697 टन का भण्डारण किया गया है तथा किसानों को 6802 टन खाद का वितरण किया गया है। कबीरधाम जिले में खरीफ वर्ष 2026 में खाद भण्डारण का लक्ष्य 57200 टन रखा गया है। जिसके विरूद्ध सहकारी समितियों में 27111 टन का भण्डारण किया गया है तथा किसानों को 12071 टन खाद का वितरण किया गया है।

kgnews

Recent Posts

CG : लोधिमा में मनाया गया वन महोत्सव एवं ‘‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0‘‘ कार्यक्रम …

CG : लोधिमा में मनाया गया वन महोत्सव एवं ‘‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0‘‘ कार्यक्रम …

सूरजपुर । वन महोत्सव एवं ‘‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0‘‘ अभियान के अंतर्गत आज…

5 minutes ago
CG : फसल बीमा से जुड़ें सभी किसान,31 जुलाई अंतिम तिथि …

CG : फसल बीमा से जुड़ें सभी किसान,31 जुलाई अंतिम तिथि …

सूरजपुर । प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) खरीफ 2026 के अंतर्गत सूरजपुर जिले के किसानों…

8 minutes ago
CG : अधिकारी अंशिका पांडेय के खिलाफ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने खोला मोर्चा, ट्रांसफर की मांग…

CG : अधिकारी अंशिका पांडेय के खिलाफ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने खोला मोर्चा, ट्रांसफर की मांग…

रायपुर । सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) में पदस्थ उप सचिव अंशिका पाण्डेय के स्थानांतरण की…

10 minutes ago
CG : नवनियुक्त एल्डरमैनों ने ली शपथ, ₹3.23 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण …

CG : नवनियुक्त एल्डरमैनों ने ली शपथ, ₹3.23 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण …

बेमेतरा । नगर पालिका परिषद बेमेतरा द्वारा बुधवार को गांधी भवन स्थित बेसिक स्कूल मैदान…

12 minutes ago
CG : मोबाइल झपटमारी, चाचा-भतीजा गिरफ्तार…

CG : मोबाइल झपटमारी, चाचा-भतीजा गिरफ्तार…

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी…

13 minutes ago
CG : सेवा सेतु की पहल : एक ही दिन में मिला विवाह प्रमाण पत्र, लाभार्थी ने जताया आभार …

CG : सेवा सेतु की पहल : एक ही दिन में मिला विवाह प्रमाण पत्र, लाभार्थी ने जताया आभार …

बेमेतरा । शासन की जनहितकारी पहल 'सेवा सेतु' नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी और सहज सेवाएं…

16 minutes ago