CG : रायपुर में एक ही रात नशे में वाहन चलाने वाले 159 चालकों पर हुई कार्यवाही …

रायपुर। सड़क पर एक छोटी-सी लापरवाही कई परिवारों की खुशियाँ छीन सकती है। इसी संवेदनशील जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस, रायपुर कमिश्नरेट द्वारा दिनांक 29 मार्च को देर रात शहर के 08 विभिन्न स्थानों पर विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह विशेष अभियान पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त, यातायात एवं प्रोटोकॉल श्री विकास कुमार के मार्गदर्शन में सभी यातायात थाना प्रभारी द्वारा अपनी टीम के साथ संचालित किया गया। इस दौरान मात्र 3–4 घंटे की कार्रवाई में 159 वाहन चालक नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए, जो अब तक एक ही अभियान में की गई सर्वाधिक कार्रवाई है। इससे पहले एक अभियान में अधिकतम 154 प्रकरण दर्ज किए गए थे।

वर्ष 2026 में अब तक नशे में वाहन चलाने के विरुद्ध कुल 1,580 प्रकरणों में कार्रवाई की जा चुकी है, जो कि वर्ष 2025 में पूरे वर्ष दर्ज 1,537 प्रकरणों से भी अधिक है। यह केवल आंकड़े नहीं हैं, बल्कि सड़क पर संभावित दुर्घटनाओं को रोकने की दिशा में एक सतत प्रयास का संकेत हैं। यातायात पुलिस स्पष्ट रूप से बताना चाहती है कि इस प्रकार की कार्रवाई *किसी आंकडा को पूरा करने के लिए नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करने के लिए की जाती है कि कोई भी व्यक्ति नशे की अवस्था में वाहन न चलाए। हमारा उद्देश्य चालान करना नहीं, बल्कि दुर्घटनाओं को रोकना, गंभीर चोटों से बचाना और अनमोल जीवन सुरक्षित रखना है।

सड़क सुरक्षा हेतु महत्वपूर्ण सलाह • शराब या किसी भी नशीले पदार्थ के सेवन के बाद वाहन बिल्कुल न चलाएं। • आवश्यकता होने पर वैकल्पिक परिवहन (कैब, ऑटो, मित्र/परिवार की सहायता) का उपयोग करें। • दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाएं। • तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाने से बचें। • रात्रि के समय विशेष सावधानी बरतें । • नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। • ट्रैफिक नियमों का पालन करें।

kgnews

Recent Posts

भारत और जर्मनी दो भाईयों की तरह : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत और जर्मनी दो भाईयों की तरह : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शुक्रवार को जर्मनी के 4 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मंत्रालय…

42 minutes ago
मध्यप्रदेश के लिए रूपए 5,00,856 करोड़ की वार्षिक ऋण योजना 2026-27 जारी

मध्यप्रदेश के लिए रूपए 5,00,856 करोड़ की वार्षिक ऋण योजना 2026-27 जारी

भोपाल मुख्य सचिव  अनुराग जैन ने मंत्रालय में शुक्रवार को वित्त विभाग के अधिकारियों और…

52 minutes ago
बंदूक छोड़ विकास की राह चुनी, शासकीय योजनाओं ने बदली मड़कम भीमा की जिंदगी

बंदूक छोड़ विकास की राह चुनी, शासकीय योजनाओं ने बदली मड़कम भीमा की जिंदगी

रायपुर सुकमा जिले में शासन की पुनर्वास नीति और जनकल्याणकारी योजनाएं लोगों के जीवन में…

1 hour ago
विद्यार्थी हित, गुणवत्ता और पारदर्शिता पर आधारित कार्य संस्कृति विकसित करें विश्वविद्यालय : मंत्री परमार

विद्यार्थी हित, गुणवत्ता और पारदर्शिता पर आधारित कार्य संस्कृति विकसित करें विश्वविद्यालय : मंत्री परमार

भोपाल  उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने कहा कि विश्वविद्यालय…

1 hour ago
देवास के वारसी नगर से जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई

देवास के वारसी नगर से जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई

देवास गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने गुरुवार को देवास के वारसी नगर से जैश…

1 hour ago
एआई तकनीक से हाथी-मानव संघर्ष पर लगी लगाम, सुरक्षित हुए गांव और वन्यजीव

एआई तकनीक से हाथी-मानव संघर्ष पर लगी लगाम, सुरक्षित हुए गांव और वन्यजीव

रायपुर छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व और वन एवं जलवायु परिवर्तन…

1 hour ago