CG : रायपुर में कंपनी के मोटर पार्ट्स गबन मामले में 2 कर्मचारी गिरफ्तार…

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक निजी ऑटो पार्ट्स कंपनी से लाखों रुपये के मोटर पार्ट्स का गबन करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। मामला थाना खमतराई क्षेत्र स्थित रामा मोटोकॉर्प प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का है, जहां कर्मचारियों द्वारा कंपनी के सामान का दुरुपयोग कर आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

प्रार्थी अंकुर जिंदल, जो कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कंपनी के कर्मचारी उत्कर्ष मंडल, हर्ष साहू, चेतन साहू, कुलदीपक साहू और लक्ष्मण साहू ने सितंबर 2025 से 12 अप्रैल 2026 के बीच मिलकर कंपनी के विभिन्न मोटर पार्ट्स का गबन किया। गबन की कुल राशि 6,82,309.79 रुपये बताई गई है।

मामले की शिकायत के बाद थाना खमतराई पुलिस ने अपराध क्रमांक 262/26 दर्ज कर धारा 316(4) और 3(5) बीएनएस के तहत जांच शुरू की। पुलिस उपायुक्त (उत्तर क्षेत्र) मयंक गुर्जर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने जांच के दौरान तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों उत्कर्ष मंडल और कुलदीपक साहू को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने कंपनी के मोटर पार्ट्स का गबन करने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने उनके कब्जे से 5,000 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद कंपनी प्रबंधन और क्षेत्र में इस तरह के आर्थिक अपराधों को लेकर सतर्कता बढ़ गई है। पुलिस ने कहा है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि किसी भी प्रकार की वित्तीय धोखाधड़ी को रोका जा सके।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…

5 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…

5 hours ago
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…

5 hours ago
15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…

5 hours ago
मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …

5 hours ago
जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…

6 hours ago