छत्तीसगढ़

CG : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा …

धमतरी । स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की मिशन निदेशक सुश्री अराधना पटनायक की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास, शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) तथा आयुष विभाग के अधिकारियों ने सहभागिता करते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति, उपलब्धियों एवं आगामी कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की।

इस अवसर पर सुश्री पटनायक ने कहा कि देश को टीबी, मलेरिया, कुष्ठ रोग, फाइलेरिया, सिकल सेल तथा एनीमिया जैसी गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों से मुक्त या नियंत्रित करने का लक्ष्य है। इन लक्ष्यों की प्राप्ति केवल स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए सभी विभागों, जनप्रतिनिधियों, समुदाय और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समय पर जांच, उपचार, जागरूकता और सतत निगरानी के माध्यम से इन बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है।

मिशन निदेशक ने मीज़ल्स-रूबेला, एचपीवी तथा एमएमआर जैसे टीकाकरण कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने, शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों तक पहुंच सुनिश्चित करने तथा जनजागरूकता गतिविधियों को व्यापक स्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिशु मृत्यु दर (आईएमआर) एवं मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए संस्थागत प्रसव, नियमित टीकाकरण, पोषण सेवाओं और मातृ-शिशु स्वास्थ्य देखभाल को और  सुदृढ़ करने पर बल दिया।

बैठक में कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य संस्थानों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने, विशेष स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन, सिकल सेल एवं टीबी स्क्रीनिंग, कुपोषण नियंत्रण तथा जनजागरूकता गतिविधियों को प्राथमिकता के साथ संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन विभिन्न विभागों के समन्वय से स्वास्थ्य सूचकांकों में सुधार लाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

समीक्षा बैठक में विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के अंतर्गत प्राप्त किए जाने वाले प्रमाणन, निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध उपलब्धि तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए रणनीति तय की गई। सुश्री पटनायक ने सभी विभागों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनस्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, प्रभावी और परिणामोन्मुख बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास, जनभागीदारी और संवेदनशील प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका है। बैठक में राज्य स्तर से संचालक स्वास्थ्य सेवाएं  संदीव झा, राज्य क्षय रोग अधिकारी, एसपीएम एनएचएम डॉ. भरत राजपूत सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

6 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

6 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

6 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

7 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

7 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

7 hours ago