छत्तीसगढ़

CG : रिटायर अधिकारी के बेटे ने नशे में पुलिस को किया परेशान, मोबाइल टावर में चढ़कर किया ड्रामा

दुर्ग जिले से रिटायर हुए एडिशनल एसपी कविलाश टंडन का 31 वर्षीय बेटा लक्की टंडन सेक्टर 8 में बीएसएनएल के मोबाइल टावर में चढ़ गया था। जब भिलाई नगर पुलिस उसे नीचे उतारने पहुंची तो वो इंग्लिश में बात करने लगा। इसके बाद पुलिस उसे थाने लाई और काउंसलिंग करके देर रात छोड़ा गया। भिलाई नगर पुलिस को रविवार रात सूचना मिली थी सेक्टर 8 में बीएसएनएल के मोबाइल टावर में कोई चढ़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहां पर लोगों की भीड़ लगी हुई थी। पुलिस ने तुरंत एसडीआरएफ की टीम को फोन किया, लेकिन उनके पहुंचने से पहली वो टावर से नीचे उतर आया। नीचे उतरने पर पुलिस कर्मियों ने उसे चमकाया तो युवक इंग्लिश में बात करने लगा और पुलिस को कानून का पाठ पढ़ाने लगा। युवक ने अपनी पहचान लक्की टंडन पिता कविलाश टंडन निवासी सेक्टर 8 के रूप में बताई। कविलाश टंडन दुर्ग पुलिस में एडिशनल एसपी के पद पर रहे हैं और अभी रिटायर हो चुके हैं। इसके बाद पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई। यहां उसे देर रात तक काउंसलिंग दी गई और फिर हिदायत देकर उसे छोड़ दिया गया। लक्की काफी पढ़ा लिखा है। उसने पुलिस को बताया वे वेल एजुकेटेड और हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से वकालत की पढ़ाई करके लौटा है। शराब पीने का आदी है। अभी काम की तलाश में है। उसने ओसो की स्टाइल में बड़े बाल और बड़ी डाढ़ी रखी हुई है।

kgnews

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

5 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

5 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

6 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

6 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

6 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

6 hours ago