छत्तीसगढ़

CG : रेलवे के इस फैसले से छत्तीसगढ़ के ट्रेन यात्रियों को मिल रही राहत …

रायपुर. दक्षिण मध्य रेलवे ने ग्रीष्मकालीन अवकाश में यात्रियों की बढ़तरी संख्या को देखते हुए बड़ा फैसला किया है. चर्लापल्ली से दानापुर के एक फेरा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. यह बिहार, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के यात्रियों को राहत देगी. गाड़ी संख्या 07089 चर्लापल्ली-दानापुर स्पेशल ट्रेन 27 मई 2026, बुधवार को दोपहर 1 बजे चर्लापल्ली से रवाना होगी. यह स्पेशल ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कई प्रमुख स्टेशनों से होकर संचालित होगी. निर्धारित समय के अनुसार ट्रेन चांदाफोर्ट स्टेशन पर शाम 8:10 बजे पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 8:12 बजे रवाना होगी. इसके बाद गोंदिया स्टेशन पर रात 11:45 बजे पहुंचेगी, जहां 10 मिनट रुकने के बाद 11:55 बजे प्रस्थान करेगी. बालाघाट जंक्शन पर इसका आगमन रात 12:40 बजे होगा और दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हो जाएगी. वहीं नैनपुर स्टेशन पर ट्रेन रात 2:20 बजे पहुंचेगी और 2:22 बजे प्रस्थान करेगी. तय मार्ग से गुजरते हुए यह स्पेशल ट्रेन अगले दिन रात 11:55 बजे दानापुर पहुंचेगी. रेलवे प्रशासन ने जानकारी दी है कि यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन में कुल 24 आईसीएफ कोच लगाए जाएंगे. इनमें 3 एसी टू टियर, 5 एसी थ्री टियर, 10 स्लीपर, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 एसएलआर कोच शामिल होंगे.

kgnews

Recent Posts

मध्य प्रदेश में जल्द होंगे निगम-मंडलों में नियुक्तियां, CM मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष की बैठक में बनी सहमति

मध्य प्रदेश में जल्द होंगे निगम-मंडलों में नियुक्तियां, CM मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष की बैठक में बनी सहमति

 भोपाल   प्रदेश के निगम, मंडल और प्राधिकरणों में नियुक्तियों का दौर फिर शुरू हो सकता…

17 minutes ago
“फेथ कॉन्क्लेव-2026” में मध्यप्रदेश की दमदार उपस्थिति

“फेथ कॉन्क्लेव-2026” में मध्यप्रदेश की दमदार उपस्थिति

भोपाल प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी का प्रेरणा वाक्य "एमपी अजब है, सबसे गजब है" मध्यप्रदेश के…

23 minutes ago
17 साल बाद पूरा हुआ कमाल, विंध्य को चीरकर बनी देश की सबसे लंबी सिंचाई जल सुरंग; 1,450 गांवों तक पहुंचेगा नर्मदा जल

17 साल बाद पूरा हुआ कमाल, विंध्य को चीरकर बनी देश की सबसे लंबी सिंचाई जल सुरंग; 1,450 गांवों तक पहुंचेगा नर्मदा जल

स्लीमनाबाद मध्य प्रदेश के स्लीमनाबाद पठार पर एक ऐसा ऐतिहासिक और अभूतपूर्व चमत्कार हुआ है,…

24 minutes ago
एमपी में बन रही देश की सबसे लंबी जल सुरंग, विंध्य तक पहुंचेगा नर्मदा का जल; काम अंतिम चरण में

एमपी में बन रही देश की सबसे लंबी जल सुरंग, विंध्य तक पहुंचेगा नर्मदा का जल; काम अंतिम चरण में

कटनी   मध्य प्रदेश के सिंचाई के इतिहास में बहुत जल्द मील का पत्थर जुड़ने जा…

26 minutes ago
सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज, उज्जैन में श्रद्धालुओं के लिए 6,146 बेड का विशाल चिकित्सा नेटवर्क बनेगा

सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज, उज्जैन में श्रद्धालुओं के लिए 6,146 बेड का विशाल चिकित्सा नेटवर्क बनेगा

 उज्जैन  महाकुंभ सिंहस्थ- 2028 में देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की सेहत की सुरक्षा…

27 minutes ago
राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा तकनीकी समिति में मध्यप्रदेश को मिला महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व : ऊर्जा मंत्री तोमर

राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा तकनीकी समिति में मध्यप्रदेश को मिला महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व : ऊर्जा मंत्री तोमर

राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा तकनीकी समिति में मध्यप्रदेश को मिला महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व : ऊर्जा मंत्री तोमर…

28 minutes ago