छत्तीसगढ़

CG : रोजगार मेला 26 मई को लगेगा, 72 पदों पर होगी भर्ती

गौरेला पेंड्रा मरवाही, छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही द्वारा 26 मई मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह प्लेसमेंट कैंप जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। सेफ इंटेलिजेंट सिक्योरिटी सर्विस, भिलाई-दुर्ग द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 30 पद, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 15 पद, लेबर के 15 पद, फील्ड ऑफिसर के 6 पद तथा ट्रेनिंग ऑफिसर के 3 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इसी प्रकार श्रीराम प्रिंटिंग प्रेस, गौरेला द्वारा टैली अकाउंटिंग, ऑफसेट ऑपरेटर एवं प्रिंटिंग ऑपरेटर के एक-एक पद के लिए भर्ती की जाएगी। कुल मिलाकर रोजगार मेले के माध्यम से 72 पदों पर भर्ती प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थी 8वीं, 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण होने के साथ अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण-पत्रों की फोटोकॉपी लेकर रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के तीरथराम मरकार मो. +91-9754094200 एवं सुरेश बेहरा मो. +91-7389504991 से संपर्क कर सकते हैं।

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में 5.39 करोड़ हितग्राहियों को नि:शुल्क खाद्यान्न आवंटित

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में 5.39 करोड़ हितग्राहियों को नि:शुल्क खाद्यान्न आवंटित

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में 5.39 करोड़ हितग्राहियों को नि:शुल्क खाद्यान्न आवंटित प्रधानमंत्री गरीब…

14 minutes ago
कटनी में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, ऑटो से जा रही शिक्षिका बनी बदमाशों का निशाना

कटनी में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, ऑटो से जा रही शिक्षिका बनी बदमाशों का निशाना

कटनी शहर के रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के डन कालोनी मोड़ बरगवां में बुधवार की…

15 minutes ago
महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन

महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन

भोपाल महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा को और अधिक सशक्त बनाने की…

20 minutes ago
सायबर जालसाजों से सावधान रहें, बिल भुगतान केवल अधिकृत माध्यमों से करें : ऊर्जा मंत्री तोमर

सायबर जालसाजों से सावधान रहें, बिल भुगतान केवल अधिकृत माध्यमों से करें : ऊर्जा मंत्री तोमर

भोपाल ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे…

30 minutes ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध…

35 minutes ago
सतना रेलवे स्टेशन पर बड़ी चूक, डिस्प्ले में इंटरसिटी तो प्लेटफॉर्म पर पहुंची महाकौशल एक्सप्रेस

सतना रेलवे स्टेशन पर बड़ी चूक, डिस्प्ले में इंटरसिटी तो प्लेटफॉर्म पर पहुंची महाकौशल एक्सप्रेस

सतना  रेलवे यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर चाहे जितने दावे करे, लेकिन बुधवार…

40 minutes ago