छत्तीसगढ़

CG : लंबित प्रधानमंत्री आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने ग्राम पंचायत मोहरेंगा में आयोजित हुई आवास चौपाल…

जिला पंचायत सीईओ ने हितग्राहियों से किया संवाद, निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

बेमेतरा । प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत लंबित आवासों का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने के उद्देश्य से जनपद पंचायत बेमेतरा अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहरेंगा में आवास चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के माध्यम से हितग्राहियों से सीधे संवाद कर आवास निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई तथा निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं का समाधान करते हुए समय-सीमा में आवास पूर्ण कराने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

हितग्राहियों से सीधे संवाद कर जानी निर्माण कार्य की स्थिति

आवास चौपाल में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत बेमेतरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला एवं जनपद स्तर के अधिकारी-कर्मचारी, ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, तकनीकी सहायक तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लंबित आवासों के हितग्राही एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत में स्वीकृत एवं लंबित आवासों की सूची का पठन करते हुए प्रत्येक हितग्राही के आवास निर्माण की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।

निर्माण में आ रही समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

जिन हितग्राहियों को प्रथम अथवा द्वितीय किश्त प्राप्त होने के बावजूद आवास निर्माण प्रारंभ नहीं किया गया था अथवा निर्माण कार्य अधूरा था, उनसे व्यक्तिगत रूप से चर्चा कर निर्माण में आ रही समस्याओं की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन देते हुए निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ कर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण करने किया प्रेरित

हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत प्राप्त किश्त राशि का समुचित एवं पारदर्शी उपयोग करते हुए गुणवत्तापूर्ण आवास निर्माण करने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने सभी हितग्राहियों से निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवास पूर्ण करने का आग्रह किया। इसके लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार कर नियमित रूप से निर्माण कार्य की निगरानी करने पर भी जोर दिया गया।

हर आवास में रेनवाटर हार्वेस्टिंग के लिए सोख्ता गड्ढा बनाने की अपील

चौपाल के दौरान जल संरक्षण के महत्व पर भी विशेष बल दिया गया। सभी ग्रामवासियों एवं हितग्राहियों से प्रत्येक प्रधानमंत्री आवास में रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के तहत सोख्ता गड्ढा निर्माण करने की अपील की गई, ताकि वर्षा जल का संरक्षण हो सके और भू-जल स्तर को बढ़ाने में सहायता मिल सके।

निर्माणाधीन आवास, तालाब एवं आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

कार्यक्रम के पश्चात जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्राम पंचायत में निर्मित एवं निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवासों का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया। इसके साथ ही वी.बी.जी. रामजी अंतर्गत निर्मित तालाब एवं आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने एवं निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के आवश्यक निर्देश दिए।

योजना का उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराना

अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य प्रत्येक पात्र ग्रामीण परिवार को सुरक्षित एवं सम्मानजनक पक्का आवास उपलब्ध कराना है। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार मॉनिटरिंग, आवास चौपाल और हितग्राहियों से संवाद के माध्यम से लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

kgnews

Recent Posts

CG : गोह के शिकार और तस्करी का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

CG : गोह के शिकार और तस्करी का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा । जिले में वन विभाग ने वन्यजीवों के अवैध शिकार और तस्करी के खिलाफ…

7 minutes ago
CG : सीएम साय को गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आमंत्रण, आचार्य का शाल-श्रीफल से सम्मान

CG : सीएम साय को गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आमंत्रण, आचार्य का शाल-श्रीफल से सम्मान

रायपुर । आगामी 29 जुलाई को गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर अघोर पीठ, समवर्ती समूह…

11 minutes ago
CG : जशपुर के चार वन परिक्षेत्रों में 32 हाथियों का विचरण, वन विभाग अलर्ट

CG : जशपुर के चार वन परिक्षेत्रों में 32 हाथियों का विचरण, वन विभाग अलर्ट

ग्रामीणों से जंगल में अकेले न जाने और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की…

22 minutes ago
हांगकांग में शपथ के बाद भोपाल लौटे डिस्ट्रिक्ट गवर्नर महेश मालवीय

हांगकांग में शपथ के बाद भोपाल लौटे डिस्ट्रिक्ट गवर्नर महेश मालवीय

  भोपाल लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 G-2 के नवनियुक्त डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लॉयन महेश मालवीय…

22 minutes ago
CG : जशक्राफ्ट से छत्तीसगढ़ के बांस हस्तशिल्प को मिलेगी नई पहचान

CG : जशक्राफ्ट से छत्तीसगढ़ के बांस हस्तशिल्प को मिलेगी नई पहचान

आधुनिक प्रशिक्षण, डिजाइन नवाचार और बाजार से जुड़ाव के माध्यम से बढ़ेगी आजीविका और रोजगार…

24 minutes ago
CG : वन महोत्सव : जशपुर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिल रहा जनसमर्थन

CG : वन महोत्सव : जशपुर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिल रहा जनसमर्थन

विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने किया वृहद वृक्षारोपण, पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प…

27 minutes ago