CG : लकड़ी के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, पिकअप वाहन जब्त

वन विकास निगम की गश्त से मिली सफलता

रायपुर,

वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम द्वारा वन क्षेत्रों में अवैध कटाई, अतिक्रमण और उत्खनन पर रोक लगाने के लिए लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। प्रबंध संचालक के निर्देश पर सभी परियोजना मंडलों में नियमित गश्त और निगरानी की जा रही है, जिससे वन सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो रही है।

इसी क्रम में कोटा परियोजना मंडल, बिलासपुर की टीम ने गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भैंसाझार परिक्षेत्र के बछाली बीट में ग्राम नवापारा और उमरमरा के बीच सड़क मार्ग पर एक पिकअप वाहन को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान वाहन में साल प्रजाति की 27 नग लकड़ी (चिरान/चौखट) अवैध रूप से परिवहन करते हुए पाई गई। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जितो प्लस पिकअप वाहन (क्रमांक CG-10BL-4663) को जब्त कर लिया।

             इस मामले में वाहन चालक रघुवीर कश्यप के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम, 1927 की धारा 41(2) (ख) और धारा 52 के तहत वन अपराध दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई क्षेत्रीय महाप्रबंधक बिलासपुर और मंडल प्रबंधक कोटा के मार्गदर्शन में परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी के नेतृत्व में की गई। टीम में सहायक क्षेत्रपाल, क्षेत्ररक्षक एवं अन्य वन कर्मचारी शामिल रहे।

          वन विकास निगम के प्रबंध संचालक प्रेम कुमार ने इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए टीम को बधाई दी है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इसी तरह सतर्क रहकर वन सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी बताया गया है कि आगामी गोपनीय प्रतिवेदन में वन संरक्षण और सुरक्षा में कर्मचारियों के योगदान को विशेष रूप से शामिल किया जाएगा l

kgnews

Recent Posts

CG : रोज 25 लोगों को काट रहा कुत्ता, दहशत का माहौल …

CG : रोज 25 लोगों को काट रहा कुत्ता, दहशत का माहौल …

बस्तर. बस्तर में बढ़ती गर्मी के साथ अब आवारा कुत्तों का आतंक भी लोगों की…

3 minutes ago
राजनांदगांव : नंदई चौक में मवेशियों का डेरा, हादसे का खतरा बढ़ा…

राजनांदगांव : नंदई चौक में मवेशियों का डेरा, हादसे का खतरा बढ़ा…

राजनांदगांव | नंदई चौक में शाम से पूरी रात मवेशियों का डेरा लग रहता है।…

3 minutes ago
CG : फर्जी ओएसडी गिरफ्तार, क्रिकेट मैच के दौरान दिखाया था धौंस …

CG : फर्जी ओएसडी गिरफ्तार, क्रिकेट मैच के दौरान दिखाया था धौंस …

भिलाई। खुर्सीपार इलाके में क्रिकेट मैच के दौरान खुद को गृह मंत्री का ओएसडी ऑफिसर…

6 minutes ago
भोपाल के हुजूर-बैरसिया क्षेत्र में 2.10 लाख मकानों की गिनती का कार्य पूरा

भोपाल के हुजूर-बैरसिया क्षेत्र में 2.10 लाख मकानों की गिनती का कार्य पूरा

भोपाल जिले में जनगणना 2027 के पहले चरण में मकानों के सूचीकरण का काम किया…

41 minutes ago
MP में बैंक, स्कूल और सरकारी दफ्तर कई दिन रहेंगे बंद, जरूरी काम पहले ही निपटा लें

MP में बैंक, स्कूल और सरकारी दफ्तर कई दिन रहेंगे बंद, जरूरी काम पहले ही निपटा लें

भोपाल एमपीवासियों के लिए इस वक्त एक अहम खबर सामने आ रही है। दरअसल, जून…

1 hour ago
अंतरधार्मिक विवाह पर हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- हर मामले में सुरक्षा देना संभव नहीं

अंतरधार्मिक विवाह पर हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- हर मामले में सुरक्षा देना संभव नहीं

जबलपुर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एक अंतरधार्मिक दंपती को 24 घंटे पुलिस सुरक्षा देने से…

1 hour ago