छत्तीसगढ़

CG : रोज 25 लोगों को काट रहा कुत्ता, दहशत का माहौल …

बस्तर. बस्तर में बढ़ती गर्मी के साथ अब आवारा कुत्तों का आतंक भी लोगों की चिंता बढ़ा रहा है. गली-मोहल्लों में झुंड बनाकर घूम रहे कुत्ते राहगीरों पर हमला कर रहे हैं, जिससे अस्पतालों में रोज बड़ी संख्या में लोग एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं. महारानी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन 20 से 25 तक डॉग बाइट के मरीज पहुंच रहे हैं. डॉक्टरों का कहना है कि गर्मी में जानवरों का व्यवहार बदल जाता है. शरीर से पसीना बाहर नहीं निकल पाने के कारण वे चिड़चिड़े और आक्रामक हो जाते हैं. पालतू जानवरों को वैक्सीन मिल जाती है, लेकिन सड़कों पर घूमने वाले आवारा कुत्ते ज्यादा खतरनाक साबित हो रहे हैं. शहर के 48 वार्डों में लोगों ने रात के समय घर से निकलने में डर का माहौल बताया है. बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा खतरे में हैं. स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि काटने पर घाव को तुरंत साबुन-पानी से धोकर एंटी रेबीज इंजेक्शन जरूर लगवाएं.

kgnews

Recent Posts

CG : ईद-उल-अजहा पर राष्ट्रपति मुर्मु और PM मोदी ने देशवासियों को बधाई दी …

CG : ईद-उल-अजहा पर राष्ट्रपति मुर्मु और PM मोदी ने देशवासियों को बधाई दी …

रायपुर/दिल्ली। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों…

11 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन और ज्यादा गर्मी पड़ने का अलर्ट …

CG : छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन और ज्यादा गर्मी पड़ने का अलर्ट …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन गर्मी और झुलसाने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक,…

16 minutes ago
राजनांदगांव : भीषण गर्मी : मेडिकल कॉलेज के बाद जिला अस्पताल में मंगाया बाथ टब…

राजनांदगांव : भीषण गर्मी : मेडिकल कॉलेज के बाद जिला अस्पताल में मंगाया बाथ टब…

राजनांदगांव , मेडिकल कॉलेज के बाद जिला अस्पताल में बॉथ टब मंगाया गया है। इसे…

20 minutes ago
CG : युवा विधायक की सराहनीय पहल, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में खुद भी लेंगे 7 फेरे …

CG : युवा विधायक की सराहनीय पहल, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में खुद भी लेंगे 7 फेरे …

बेमेतरा। राज्य शासन की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बेमेतरा…

22 minutes ago
राजनांदगांव : लखोली बाइपास में गुंडे-बदमाश सक्रिय…

राजनांदगांव : लखोली बाइपास में गुंडे-बदमाश सक्रिय…

राजनांदगांव | लखोली बाइपास में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। इस हिस्से से आवाजाही…

28 minutes ago
CG : कोर्ट परिसर में दिया तीन तलाक, पत्नी पहुंची थाने उधर पति फरार …

CG : कोर्ट परिसर में दिया तीन तलाक, पत्नी पहुंची थाने उधर पति फरार …

बिलासपुर। फैमिली कोर्ट परिसर के सामने एक पति द्वारा अपनी पत्नी को सरेराह तीन बार…

28 minutes ago