दुर्ग । जिले में लग्जरी कार से घूम-घूमकर लोगों को हेरोइन बेचने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास 6 ग्राम हेरोइन जब्त किया है। पुलिस का कहना है कि इन आरोपियों के जरिए जल्द ही बड़े सरगना को पकड़ेंगे। Luxury Car छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि दुर्ग पुलिस अधीक्षक पूरे जिले में “एक युद्ध नशे के विरुद्ध” अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत हर संदिग्ध वाहन को चेक करने और अवैध नशा बेचने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। 23 अगस्त को जामुल पुलिस को मुखबिर के जरिए ये सूचना मिली कि 2 लोग हेरोइन (चिटटा) लेकर सिलवर रंग की डस्टर कार से घूम रहे हैं। आरोपी नशे को जामुल क्षेत्र में युवाओं को बेचने का काम कर रहे हैं। सूचना मिलते ही जामुल और क्राइम की टीम ने उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी करने का प्लान बनाया। इसी दौरान उन्हें पता चला कि आरोपी कार से खुर्सीपार से शंकर नगर जामुल की ओर आ रहे हैं। पुलिस की टीम ने एसएस हॉस्पिटल शंकर नगर के पास डस्टर कार CG 10 NC 9998 को रोक लिया। कार के अंदर दो लोग सवार थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को नई दिल्ली में फेथ कॉन्क्लेव 2026 में होंगे शामिल भोपाल …
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज जांजगीर-चांपा जिले की होनहार पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास ने…
राजनांदगांव| खैरागढ़ रोड किनारे लंबे समय से डंप किया जा रहा कचरा अब फैलने लगा…
भारत टेक्स 2026 : नई दिल्ली में निवेशकों के आकर्षण का केंद्र बना मध्यप्रदेश पीएम…
सागर मध्य प्रदेश की संस्कारधानी कहे जाने वाले जबलपुर शहर में एक विशाल आउटर रिंग…
राजनांदगांव | कंचनबाग में पानी टंकी के पास पिछले चार माह से एक गड्ढा खोद…