छत्तीसगढ़

CG : लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के संचालक का जिला स्तरीय अधिकारियों से संवाद

फ्लैगशिप योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुई चर्चा

बिलासपुर, लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी के संचालक श्रीराम तरणिकांति ने आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं शासन की प्रमुख फ्लैगशिप योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर संभागायुक्त सुनील जैन, कलेक्टर संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संदीप अग्रवाल, सहायक कलेक्टर अरविंथ कुमारन, एडीएम शिवकुमार बनर्जी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में कलेक्टर ने जिले का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत करते हुए प्रशासनिक संरचना, विभागीय समन्वय एवं शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जिले में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। अपने उद्बोधन में तरणिकांति ने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में व्यापक, समावेशी एवं दूरदर्शी दृष्टिकोण अपनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को केवल उन्हीं कार्यों तक सीमित नहीं रहना चाहिए जो प्रत्यक्ष रूप से उनके समक्ष आते हैं, बल्कि उन विषयों पर भी सक्रिय पहल करनी चाहिए जो सामान्यतः सामने नहीं आ पाते। इससे शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुँचाया जा सकेगा।

उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि वे संवेदनशीलता, नवाचार एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए जनहितकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से उतारें तथा शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

kgnews

Recent Posts

धार की 900 साल पुरानी प्रतिमा पर बड़ा खुलासा: जिसे सरस्वती समझा गया, वह निकली देवी गायत्री

धार की 900 साल पुरानी प्रतिमा पर बड़ा खुलासा: जिसे सरस्वती समझा गया, वह निकली देवी गायत्री

धार मध्य प्रदेश के भोपाल स्टेट म्यूजियम में रखी 12वीं सदी की मूर्ति को लेकर…

47 minutes ago
कैंसर मुक्त भविष्य की ओर कदम: धमतरी में विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह शुरू

कैंसर मुक्त भविष्य की ओर कदम: धमतरी में विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह शुरू

कैंसर मुक्त भविष्य की ओर कदम: धमतरी में विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह शुरू ​13 से…

47 minutes ago
पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन, भूपेश बघेल समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन, भूपेश बघेल समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर. वरिष्ठ कांग्रेस नेता, अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल स्व. मोतीलाल…

1 hour ago
MP Weather Update: 22 जिलों में आज बूंदाबांदी के आसार, 16 जुलाई से एक्टिव होगा नया सिस्टम, फिर होगी भारी बारिश

MP Weather Update: 22 जिलों में आज बूंदाबांदी के आसार, 16 जुलाई से एक्टिव होगा नया सिस्टम, फिर होगी भारी बारिश

भोपाल  मध्य प्रदेश में देर से पहुंचे मानसून की रफ्तार फिलहाल थम गई है. राज्य…

1 hour ago
CG : महानदी किनारे मिला महिला का शव, शरीर पर चोट के निशान …

CG : महानदी किनारे मिला महिला का शव, शरीर पर चोट के निशान …

रायपुर। रायपुर जिले के आरंग क्षेत्र के ग्राम पारागांव से सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

2 hours ago
CG : सातपाखर नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, दोस्तों के साथ गया था घूमने …

CG : सातपाखर नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, दोस्तों के साथ गया था घूमने …

दुर्ग। जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है।…

2 hours ago