छत्तीसगढ़

CG : लाश के पास जहर रखने वाले पिता और भाई गिरफ्तार, हत्या का खुलासा

बिलासपुर । जिले के बेलगहना क्षेत्र में शराब की लत से परेशान परिवार ने अपने ही बेटे की हत्या कर उसे आत्महत्या साबित करने की कोशिश की। पिता और भाइयों ने मिलकर युवक के हाथ-पैर बांधे, फिर उसका मुंह और गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में सबूत छिपाने के लिए शव के पास जहर की शीशी रख दी गई। हालांकि फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। घटना कोटा थाना क्षेत्र के बेलगहना चौकी अंतर्गत ग्राम रटकंडी की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह के अनुसार, 20 मई को उमेद सिंह पटेल ने पुलिस चौकी पहुंचकर सूचना दी थी कि उसके बेटे गौरीशंकर पटेल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है।

शव के पास जहर की शीशी भी मिली थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। मौके पर पहुंची पुलिस को शुरुआत से ही मामला संदिग्ध लगा। युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले, जिसके बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि मौत मुंह और गला दबाने से हुई थी। इसके बाद पुलिस ने परिवार के सदस्यों से कड़ाई से पूछताछ की। जांच में खुलासा हुआ कि गौरीशंकर शराब का आदी था और आए दिन घर में विवाद करता था।

घटना की रात भी वह नशे में परिवार के लोगों से मारपीट कर रहा था। परेशान होकर पिता उमेद सिंह, बड़े भाई शिवशंकर पटेल और नाबालिग भाई ने उसे पकड़कर जमीन पर गिराया। फिर रस्सी से हाथ-पैर बांध दिए और मुंह तथा गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद जहर की शीशी उसके मुंह में डाल दी गई और बाद में शव के पास रख दी गई, ताकि मामला आत्महत्या लगे। पुलिस ने फॉरेंसिक साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी पिता, बड़े भाई और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है।

kgnews

Recent Posts

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

रायपुर   छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…

7 hours ago
उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

7 hours ago
इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर  देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…

7 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

7 hours ago
समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…

7 hours ago
पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

भोपाल  पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…

8 hours ago