छत्तीसगढ़

CG : लाश घर भिजवा देना, जीना नहीं चाहता सुसाइड नोट लिखकर लगाई फांसी

जगदलपुर। मध्यप्रदेश के बालाघाट के रहने वाले एक युवक ने जगदलपुर की एक निजी होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें लिखा है कि मैं अब जीना नहीं चाहता। मर रहा हूं। मेरी बॉडी को मेरे घर भिजवा दीजिएगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, मृत युवक का नाम राजेश गहगहे (34) है, जो बालाघाट का ही रहने वाला था। 21 अप्रैल को घूमने के लिए बस्तर आया था। जगदलपुर बस स्टैंड के सामने स्थित एक होटल में रुका था। एक दिन कमरे से बाहर निकला। अगेल दिन से होटल के कर्मचारियों ने उसे न तो बाहर आते देखा और न ही उनसे संपर्क किया। वहीं आज सुबह जब होटल के कर्मचारी रूम में पहुंचे तो अंदर से दरवाजा बंद था।

बदबू आ रही थी। उन्हें शक हुआ। जिसके बाद इस मामले की जामकारी फौरन पुलिस को दी गई। बोधघाट थाना के जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो देखा युवक पंखे से झूल रहा था। गमछा का फंदा बनाया था। बिस्तर के ऊपर टेबल रखा और पंखा से गमछा को बांधकर झूल गया था। पुलिस ने युवाक का शव नीचे उतारा। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता समेत तीन की हत्या के 4 आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता समेत तीन की हत्या के 4 आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण

बैकुंठपुर. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कद्दावर स्थानीय नेता सहित तीन लोगों को 16 जून…

58 minutes ago
UIMR मास्टर प्लान से बदलेगी MP के 6 जिलों की तस्वीर, 5 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

UIMR मास्टर प्लान से बदलेगी MP के 6 जिलों की तस्वीर, 5 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

इंदौर. मध्य प्रदेश के आर्थिक और औद्योगिक परिदृश्य को पूरी तरह बदलने के लिए मालवा…

2 hours ago
नैनो डीएपी और नैनो यूरिया को लेकर जागरूकता अभियान जारी, नुक्कड़ नाटक से किसानों को बताए फायदे

नैनो डीएपी और नैनो यूरिया को लेकर जागरूकता अभियान जारी, नुक्कड़ नाटक से किसानों को बताए फायदे

बलौदा बाजार. किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से…

2 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

रायपुर.  भारत में प्राचीन काल से ही योग हमारी जीवनशैली और संस्कृति का अभिन्न अंग…

2 hours ago
बस्तर मॉडल बना देश में मिसाल: डिजिटल गवर्नेंस और ग्रासरूट ब्यूरोक्रेसी ने बदली सुशासन की तस्वीर

बस्तर मॉडल बना देश में मिसाल: डिजिटल गवर्नेंस और ग्रासरूट ब्यूरोक्रेसी ने बदली सुशासन की तस्वीर

​रायपुर.  प्रशासनिक व्यवस्था में किसी भू-स्वामी की मृत्यु के पश्चात उनके वारिसों के नाम जमीन…

2 hours ago
रायपुर में डॉक्टरों का कैंडल मार्च, स्टाइपेंड बढ़ाने और आउटसोर्सिंग के विरोध में प्रदर्शन

रायपुर में डॉक्टरों का कैंडल मार्च, स्टाइपेंड बढ़ाने और आउटसोर्सिंग के विरोध में प्रदर्शन

रायपुर. छत्तीसगढ़ के चिकित्सा समुदाय ने राजधानी रायपुर स्थित पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय…

3 hours ago