छत्तीसगढ़

CG : लॉज में वसूली करने पहुंचे बदमाशों ने मैनेजर को पीटा, दो गिरफ्तार …

खैरागढ़। मारपीट कर गुंडागर्दी करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ त्वरित और कड़ी कार्यवाही की गई है, 21 जून 2026 को शाम लगभग 03:45 बजे खैरागढ़ स्थित आदित्य लॉज में मैनेजर नितेश यादव उर्फ राजा यादव अपने काउंटर पर बैठा था। इसी दौरान तुक्कारापारा निवासी भोला उर्फ भोजराज पटेल एवं नया बस स्टैंड के पीछे निवासी बाउ उर्फ पवन चन्द्राकर वहां पहुंचे और उससे पैसों की मांग करने लगे। पैसे नहीं देने पर दोनों आरोपियों ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए मारपीट प्रारंभ कर दी।

घटना के दौरान आरोपी बाउ उर्फ पवन चन्द्राकर ने अपने पास रखे चाकू को लहराकर भय उत्पन्न किया, जबकि भोला उर्फ भोजराज पटेल ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की। दोनों आरोपियों ने प्रार्थी को जान से मारने की धमकी भी दी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना खैरागढ़ में अपराध क्रमांक 246/2026 के तहत धारा 296, 115(2), 351(2), 119(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 22 जून 2026 को आरोपी बाउ उर्फ पवन चन्द्राकर (उम्र 21 वर्ष) एवं भोला उर्फ भोजराज पटेल (उम्र 21 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पवन चन्द्राकर के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तारी की सूचना आरोपियों के परिजनों को दी गई तथा समस्त वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। जिला के सी जी पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है।

kgnews

Recent Posts

CG Deputy CM साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- UCC पर फैला रही दुष्प्रचार; आदिवासी परंपराएं रहेंगी सुरक्षित

CG Deputy CM साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- UCC पर फैला रही दुष्प्रचार; आदिवासी परंपराएं रहेंगी सुरक्षित

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में समान नागरिक संहिता याने UCC लागू करने…

6 hours ago
Kawardha के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया शिक्षक, DEO ने जांच के दिए निर्देश

Kawardha के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया शिक्षक, DEO ने जांच के दिए निर्देश

कवर्धा. कवर्धा जिले के पंडरिया विकासखंड से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने…

7 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि में आधुनिक…

9 hours ago
Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

बिलासपुर. हाईकोर्ट में डोंगरगढ़ के बहुचर्चित परिक्रमा पथ निर्माण मामले में सुनवाई हुई. कोर्ट ने…

9 hours ago
आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के…

10 hours ago