बलरामपुर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री करूण कुमार डहरिया ने जानकारी दी है कि जिले के तहसील कुसमी के अंतर्गत ग्राम बरपाठ में छत्तीसगढ़ शासन खनिज साधन विभाग द्वारा खनिज सर्वे का कार्य कराया जा रहा है। 12 मई को शासकीय भूमि में सर्वे कार्य के दौरान सुनील नगेसिया, श्याम देव नगेसिया एवं मंतू राम नगेसिया शराब के नशे में धुत्त होकर पहुंचे एवं वहां उपस्थित कर्मचारियों से वाद-विवाद करने लगे। जिसकी सूचना प्राप्त होने पर एसडीएम कुसमी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार कुसमी एवं थाना प्रभारी कोरंधा तत्काल मौके पर पहुंचे। संज्ञेय अपराध कारित किए जाने से रोकने एवं लोक परिशांति को बनाए रखने हेतु उक्त तीनों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर जेल भेजा गया। अनुविभागीय अधिकारी ने बताया कि खनिज सर्वे कार्य में बाधा डालने वाले व्यक्तियों पर सख्ती से प्रभावी कार्यवाही की जावेगी।
रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…
रायपुर किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…
भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…
रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…
भोपाल देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…