मेहंदी लगाए बैठी रही दुल्हन…वर पक्ष ने दहेज में एक लाख की मांग और इन्हीं एक लाख रुपयों के लिए बारात वापस ले गए

पन्ना
 दहेज नाम के कलंक को मिटाने के कई सालों से प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के कुछ पिछड़े इलाकों में रूढ़ि वादी लोगों की सोच वालों की वजह से आज भी यह प्रथा चली आ रही है। यही नहीं, इसके दुष्प्रभाव भी हो रहे हैं जिससे जुड़ा ताजा मामला पन्ना जिला से सामने आया है। यहां एक दुल्हन हाथों में मेहंदी लगाकर बारात का इंतजार करती रही। लेकिन पैसों के लोभी दूल्हे पक्ष के लोग चंद रुपयों के लिए बारात लेकर लौट गए।  

बेटी के अरमानों पर फिरा पानी

अजयगढ़ के ग्राम बहिरवारा का यह पूरा मामला है जहां एक बेटी के अरमानों पर पानी फिर गया। वर पक्ष ने दहेज में 1 लाख रुपये की मांग कर दी। शादी की रस्मों के बीच यह डिमांड दूल्हे के पक्ष ने कर दी। जिसे दुल्हन पक्ष पूरा नहीं कर सके। आखिरकार सिंहपुर से आई बारात बिना दुल्हन लिए ही लौट गई। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने वर पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

शादी की रस्मों के बीच उठी दहेज की मांग

दरअसल, मिजाजी लाल साहू की बेटी का रिश्ता सिंहपुर निवासी सोनू साहू से तय हुआ था। विवाह के लिए किशनपुर के मैरिज गार्डन में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। 11 मई को वर वधु के लोग बारात का स्वागत करने के लिए तैयार थे। दुल्हन लाल जोड़े में, हाथों में मेहंदी लगाए विवाह की रस्मो का इंतजार कर रही थी। तय समय पर बारात पहुंची और दहेज को लेकर विवाद उठ गया।

पैसे नहीं दे सके तो लौट गई बारात

वधू पक्ष का आरोप है कि वर पक्ष के लोग 1 लाख रुपये की जिद परअड़ गए। बेटी के पिता ने बताया कि अचानक इतनी राशि का इंतजाम करना उनके लिए संभव नहीं था। जब नगदी देने से मना किया गया तो वर पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया। मिन्नतें करने के बावजूद वे नहीं माने और बिना शादी किए ही बारात वापस लौट गई।

जांच में जुटी पुलिस

जिसके बाद वधू पक्ष ने शिकायत थाना में दर्ज करवाई है। इस पूरे मामले पर थाना प्रभारी बखत सिंह का कहना है कि वधू पक्ष के लोगों ने दहेज नहीं देने पर शादी तोड़ने और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…

12 hours ago
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…

12 hours ago
मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…

12 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…

12 hours ago
कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल  थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…

13 hours ago
रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…

13 hours ago