छत्तीसगढ़

CG : लोगों की प्यास बुझाने सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्याऊ केंद्र का शुभारंभ किया

बिलाईगढ़ नवरात्रि आज से शुरू हो गई है। इस अवसर पर जहां पूरा भारत भक्ति-भावना और पूजा अर्चना में डूबा है तो वही दूसरी ओर स्काउट-गाईड,रोवर-रेंजर, गाईडर और शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं व शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मानव हित को ध्यान में रखते हुए प्याऊ घर का शुभारंभ किया।

दरसल आज के परिवेश में मुख्य चौक -चौराहों सहित सार्वजनिक स्थलों पर भीषण गर्मी के चलते आम लोंगों की प्यास बुझाने प्याऊ घर देखने को नहीं मिलते हैं। ऐसे में मानवता की मिसाल नगर पंचायत भटगांव में देखने को मिला। जहाँ स्काउट-गाईड संस्थान व स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं व शिक्षा विभाग द्वारा पहल करते हुये भारतीय स्टेंट बैंक के पास प्याऊ केंद्र खोला गया। इस मौके पर सम्बन्धित विभाग के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने रिबन काटकर प्याऊ केंद्र का शुभारंभ किया गया। साथ ही साथ राहगीरों व कामकाजी व्यक्तियों को नींबू पानी का शरबत पिलाकर उनकी प्यास बुझाई।

वहीं जिला सचिव दीपक पांडे व प्रदीप देवांगन सहित शिक्षा अधिकारी एस. एन. साहू ने कहाकि भीषण गर्मी को ध्यान में रखकर  आम लोंगों  व राहगीरों की प्यास बुझाने प्याऊ केंद्र खोला गया है। शिक्षाधिकारी  साहू ने आगे बताया कि जिले के भटगांव, बिलाईगढ़ , सरसींवा और गाताडीह जैसे चार स्थलों का चयनित कर नवरात्रि के प्रथम दिन प्याऊ शुभारंभ किया गया हैं।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री साय ने भिखमपुरा के पंचमुखी सिद्ध हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री साय ने भिखमपुरा के पंचमुखी सिद्ध हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम…

12 minutes ago
मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में भोपाल और इंदौर में…

24 minutes ago
तकनीकी नवाचार से सशक्त हो रहा पर्यावरण संरक्षण

तकनीकी नवाचार से सशक्त हो रहा पर्यावरण संरक्षण

विश्व पर्यावरण दिवस विशेष तकनीकी नवाचार से सशक्त हो रहा पर्यावरण संरक्षण ड्रोन निगरानी, स्मार्ट…

36 minutes ago
राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सम्पन्न

राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सम्पन्न

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक मुख्य सचिव की…

46 minutes ago
जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 80 पुलिसकर्मियों के तबादले

जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 80 पुलिसकर्मियों के तबादले

जांजगीर-चांपा. जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से…

1 hour ago
मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेश केंद्र बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम

मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेश केंद्र बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम

मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेश केंद्र बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम इंदौर में…

1 hour ago